• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जन संवाद @ सशक्त महंत बनाम जन आक्रोश…

राधाकृष्ण मंदिर शक्ति में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम नेता प्रतिपक्ष के गुणगान के साथ संपन्न हुआ।
स्थानीय विधायक एवं छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डा चरणदास महंत ने तथाकथित प्रायोजित जन संवाद के मंच से अपने दल के लोगों के साथ ही सत्ता पक्ष के लोगों का बखूबी विश्वास मत हासिल कर लिया।
शायद! गत विधानसभा सत्र में नेता प्रतिपक्ष के द्वारा पेश अविश्वास प्रस्ताव के दरमियान मत विभाजन की मांग के बजाय सरकार को सलीके से विश्वास मत हासिल करने में विपक्ष के उपकार या अहसान के बदले सत्ता पक्ष के नेताओं ने डा चरण दास महंत की तारीफ के खूब कसीदे गढ़ते हुए कुछ वक्ता उन्हें भावी मुख्यमंत्री के रुप में स्वीकारने लगे तो कुछ भाजपाइयों ने उनसे पीढ़ी दर पीढ़ी पारिवारिक संबंध का वास्ता दिया तो वहीं कुछ ने दबे स्वर से उन्हें अपनी राजनीति का गाड फादर होने की ओर इशारा किया। जन संवाद क्षेत्र की समस्याओं पर जनता के दर्द अथवा क्षेत्र के विकास को लेकर सार्थक संवाद के बजाय डा महंत के गुणगान का प्रायोजित कार्यक्रम प्रतीत हो रहा था, जिसमें भाजपाइयों के मुख से भी नेता प्रतिपक्ष के गुणगान को लेकर जनता जनार्दन ने भीतर ही भीतर आक्रोश व्यक्त किया। क्योंकि सत्ता और विपक्ष की दुरभि संधि स्थापित हो जाए वहां आमजन की आशा और आकांक्षाएं धूल धूसरित होना अवश्यंभावी हैl
विदित हो कि पहले भी क्षेत्रीय लोगों में यह चर्चा आम है कि शक्ति में भाजपा की टिकट नेता प्रतिपक्ष के इशारे पर तय होता रहा है और अब भाजपा संगठन में भी चतुर सुजान महंत जी की सहमति बखूबी मायने रखती है, लेकिन आज इस चर्चा को मीडिया के भरे मंच में भाजपाइयों के समर्थन से भाजपा का जमीनी कार्यकर्ता हतोत्साहित और आक्रोशित नजर आ रहा था।
उस पर जन संवाद में प्रवक्ताओं की सूची भी बकायदा प्रायोजित नजर आ रही थी, क्योंकि किसी ने स्थानीय विधायक के खिलाफ एक शब्द बोलने की हिमाकत नहीं की जिससे मीडिया की भूमिका को लेकर भी लोग असंतोष जाहिर कर रहे थे कि शायद व्यावसायिक लाभ (विज्ञापन) की आड़ में चिह्नित लोग ही वक्ता के रुप में शामिल किए गए जो जनता के तरफदार के बजाय डॉ साहब के प्रवक्ता ज्यादा नजर आ रहे थे। साथ ही मीडिया समूह के द्वारा अचानक स्वतंत्रता दिवस के पूर्व जन संवाद के आयोजन का हितार्थ भी समझ से परे है क्योंकि न अभी कोई निर्वाचन का दौर है और न ही कोई राजनीतिक अथवा कोई महत्वपूर्ण घटना है जिस पर जन संवाद के नाम पर आयोजन का औचित्य साबित हो बल्कि आयोजन के स्वरूप और आमंत्रित अतिथियों के द्वारा डा साहब के गुणगान से आयोजन मिडिया के हितार्थ और नेता प्रतिपक्ष के सशक्तिकरण के निहितार्थ साबित हुआ है, जहां जिले के जनता जनार्दन के हक, हित को लेकर कोई वक्ता आवाज बुलंद करते नजर नहीं आया बल्कि जन संवाद के माध्यम से हमारे यशस्वी विधायक और चतुर सुजान नेता प्रतिपक्ष के सशक्तिकरण की कवायद पूर्णतः सफल रही जहां प्रभारी मंत्री की गरिमामय उपस्थिति भी भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के मनोबल बढ़ाने में नाकामयाब ही रही।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-07-19 at 6.58.19 PM (1)
    विपक्ष का अविश्वास प्रस्ताव जनता के साथ विश्वासघात……
  • नवीन जिला सक्ति के निवेशकों ने रकम वापसी के लिए मुख्यमंत्री के नाम कलेक्टर को ज्ञापन दिया
    नवीन जिला सक्ति के निवेशकों ने रकम वापसी के लिए…
  • 227c351f-e4d0-449b-be28-003cc8942790
    चित्रोत्पला गंगा महानदी के संगम म अस्थि विसर्जन…
  • जन्म, मृत्यु की जानकारी
    जन्म, मृत्यु की जानकारी
  • 4407884-untitled-19-copy
    बजट सत्र 2025, कार्य मंत्रणा समिति के होइस बैठक
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…

Primary Sidebar

Latest News

24 घंटे के अंदर नकली नोट छापने एवं खपाने वाले आरोपी दोनों गिरफ्तार

स्कूली बच्चों की सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस एवं परिवहन विभाग का संयुक्त चेकिंग अभियान

07 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

कत्तानुमा हथियार लेकर पामगढ़ क्षेत्र में लोगो को भयाक्रांत करने वाले युवक पर पामगढ़ पुलिस का शिकंजा

आम जगह पर लोहे का धारदार तलवार लहराने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

थाना चांपा पुलिस की अनूठी पहल स्कूली बच्चों को यातायात नियमों, साइबर अपराध एवं नशामुक्ति के प्रति किया गया जागरूक

मवेशियों के तस्करी के मामले में फरार चल रहे 02 आरोपियों को पकड़ने में थाना पामगढ़ पुलिस को मिली बड़ी सफलता

मिलनसार व्यक्तित्व के धनी लाल बहादुर पटेल …

ऑपरेशन बाज के तहत जांजगीर -चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई 04 स्थायी वारंटियों को पकड़ने में मिली बड़ी सफलता

दीपावली धमाका महा त्यौहार ऑफर

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in