
जिला संवाददाता राम कुमार मनहर जिला शक्ति

जैजैपुर/बेलादुला, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार एवं उच्च शिक्षा विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा प्रति वर्ष राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन युवाओं के व्यक्तित्व विकास और राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जाता है इस वर्ष भी राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा राष्ट्रीय एकता शिविर का आयोजन हरियाणा के हिसार में 8 से 14 अक्टूबर तक हरियाणा के चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय के परिसर में किया गया जिसमे शासकीय महाविद्यालय जैजैपुर के स्वयं सेवक रवींद्र नाथ का चयन हुआ था ।विदित हो कि रवींद्र नाथ जैजैपुर कॉलेज में अध्ययनरत बी. ए. अंतिम वर्ष का छात्र है,रवींद्र राष्ट्रीय सेवा योजना के सक्रिय स्वयं सेवक है एवं महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना के माध्यम से विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों में भाग लेते है इसके साथ ही वे अपने गाँव में नशा मुक्ती अभियान, सड़क जागरूकता, मतदाता जागरूकता अभियान एवं सरकार की योजनाओं को जरूरत के लोगों तक पहुचाने का कार्य कर रहें है । राष्ट्रीय एकता शिविर में राज्य का प्रतिनिधित्व करने पर रवीन्द्र को महाविद्यालय के प्राचार्य श्री उमाशंकर बंजारे जी नी शुभकामनाएं दी तथा निरंतर आगे बढ़ते रहने एवं समाज को जागरूक करने हेतु प्रेरित किया । राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी श्री एन पी कुर्रे के सानिध्य में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं का हमेशा विकास हो रहा है । महाविद्यालय परिवार ने छात्र को लगातार आगे बढ़ते रहने एवं सफलाता प्राप्त करने शुभकामनाए दी।











