• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

इंस्टाग्राम से संपर्क कर जबरन शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

➡️ दिनांक 29/05/2026

➡️ अपराध क्र. 198/2026 धारा 64(2)(m), 296, 351(3), 127(3)Bns

➡️ नाम आरोपी- राकेश टण्डन पिता सुखसागर टंडन उम्र 26 साल ग्राम थेम्हापारा, चौकी मल्हार, थाना मस्तूरी, जिला बिलासपुर|

➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है की प्रार्थिया दिनांक 25.05.2026 को थाना उपस्थित आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि पीड़िता की आरोपी राकेश टंडन से इंस्टाग्राम के माध्यम से जान पहचान हुआ था, दिनांक 11.05.2026 को आरोपी के द्वारा पीड़िता को मैं तुमको पसंद करता हूँ तुमसे शादी करूँगा कहते मिशन चौक बुलाकर अपने मोटर साइकिल में बैठा कर सुनसान जगह में ले जाकर जान से मारने की धमकी देते जबरन बलात्कार किया, और पीड़िता को बिलासपुर ले गया रास्ते में उसकी मोबाइल की सिम को तोड़ दिया । उसके बाद पीड़िता को बिलासपुर से गोंदिया तथा महाराष्ट्र के कराड मलकापुर ले जाकर एक घर में रखकर पीड़िता के घर वालों को जान से मारने की धमकी देते लगातार जबरदस्ती बलात्कार किया है, पीड़िता की रिपोर्ट पर उपरोक्त अपराध धारा पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।प्रकरण में आरोपी रिपोर्ट के बाद से फरार हो गया था।

➡️ प्रकरण महिला संबंधी अपराध एवं गंभीर प्रकृति का होने से श्रीमान पुलिस अधीक्षक

महोदय श्री प्रफुल्ल ठाकुर (भा.पु.से) अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय, श्री पंकज पटेल (रा.पु.से), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) महोदय सक्ति, डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा (रा.पु.से.) के द्वारा आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने का निर्देश दिया गया, जिसके परिपालन में आरोपी की पतासाजी की जा रही थी कि आरोपी अपने घर में आया हुआ था तब साइबर प्रभारी की मदद से तत्काल घेराबंदी कर पकड़ कर पूछताछ करने पर उपरोक्त अपराध धारा घटित करना स्वीकार किया जिस पर आरोपी को दिनांक 29.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक प्रवीण राजपूत के मार्गदर्शन में उप निरीक्षक सी.पी. कंवर (साइबर सेल प्रभारी) प्र.आर. दामोदर जयसवाल, आरक्षक सेतराम पटेल, शत्रुघन जांगड़े का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-06-02 at 6.19.01 PM
    ➡️ इंस्टाग्राम से संपर्क कर शादी का झाँसा देकर जबरन…
  • e5c7c0f9-d373-4abe-9c67-b736e81a6cb4
    नाबालिक बालिका के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार
  • WhatsApp Image 2025-08-13 at 16.10.21_d8df43f3
    चोरी कारोइया मोटर साइकिल के संग 01 आरोपी गिरफ्तार ।
  • WhatsApp Image 2025-07-20 at 17.56.19_8bd033a7
    अकलतरा क्षेत्र म अलग अलग जगह ले सुन्ना घर म चोरी…
  • WhatsApp Image 2026-05-08 at 5.36.45 PM
    फोटो एडिट कर वायरल करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार,…
  • WhatsApp Image 2026-06-06 at 8.17.33 PM
    शादी का झांसा देकर अनाचार करने वाला आरोपी चंद घंटों…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in