• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही, करौवाडीह के अशोक मनहर ऑनलाईन गेमिंग एप्प व आईपीएल मैचों में एप्स के माध्यम से सट्टा खेलाने के आरोप मे गिरफ्तार

• आईपीएल मैचों के सट्टा में प्रयुक्त 01 नग मोबाईल, किमती 10000 रूपये जप्त।
----00----
मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री प्रफुल कुमार ठाकुर (भापुसे0) द्वारा आई.पी.एल के क्रिकेट मैचों एवं ऑनलाईन गेमिंग एप्प के माध्यम से होने वाले सट्टा पर अंकुश लगाने हेतु अभियान चलाकर प्रभावी कार्यवाही किये जाने के दिये दिशा निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रापुसे0) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ति डॉ0 भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में सक्रिय मुखबिर तैनात कर सूचना संकलन किया जा रहा था कि दिनांक 09.05.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुआ कि थाना जैजैपुर क्षेत्र के ग्राम करौवाडीह में अशोक मनहर नामक व्यक्ति अपने मोबाईल के माध्यम से ऑनलाईन गेमिंग एप्प एवं आईपीएल क्रिकेट मैच में पैसों के हारजीत का दाव लगाकर सट्टा खिला रहा है कि मुखबीर सूचना तस्दीक पर वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना जैजैपुर एवं साईबर सेल की संयुक्त टीम गठित कर मुखबीर के बताये स्थान ग्राम करौंवाडीह में दिनांक 09.05.2026 की रात्रि रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही दौरान सट्टा पट्टी खेलने वाले कुछ व्यक्ति अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गये एक व्यक्ति को पुलिस टीम द्वारा कारौंवाडीह के संगम चौंक में मोबाईल के साथ पकड़ा गया पूछताछ पर उक्त व्यक्ति के द्वारा अपना नाम अशोक मनहर पिता देवीलाल मनहर उम्र 34 वर्ष सा0 करौवाडीह का होना बताया एवं अपने मोबाईल से ऑनलाईन गेमिंग एप्प के माध्यम से स्वयं का आईडी जनरेट कर दूसरे लोगों को भेजकर ऑनलाईन सट्टा खिलाकर पैसा प्राप्त करना बताया कि उक्त व्यक्ति के कब्जे से एक वीवो कम्पनी का मोबाईल फोन मॉडल नं0 Y56 5G बरामद किया गया बरामद मोबाईल की ऑनलाईन हिस्ट्री अवलोकन करने पर मोबाईल में अलग-अलग ऑनलाईन GAME WIN 247, KALYAN FIX GAME, Sridevi Panal Chart संचालित होना तथा इंस्टाग्राम से ऑनलाईन GAME WIN 247 एप्प में आईडी जनरेट कर दूसरों को वाट्सअप के जरिये गेमिंग नंबर भेजकर फोन पे से सट्टा की रकम प्राप्त करना मोबाईल द्वारा वाट्सअप चैट के अवलोकन पर पाया गया। आरोपी अशोक मनहर पिता देवीलाल मनहर उम्र 34 वर्ष सा0 करौवाडीह के विरूद्ध पर्याप्त साक्ष्य सबूत पाये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक ‍रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी उप निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह चन्द्रा, सायबर सेल प्रभारी उनि0 सीपी कंवर, प्र0आर0 358 सुरेन्द्र खाण्डेकर, आर0 85 चंदु सिदार, आर0 252 सुरज सिदार, सायबर सेल आरक्षक एलेक्स मिंज, फारूख खान, जितेन्द्र कंवर, गोपाल साहू का विशेष योगदान रहा।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-05-16 at 6.56.54 PM
    ‘‘आईपीएल मैचों में ऑनलाईन सट्टा खिलाने वाले 02 आरोपी…
  • WhatsApp Image 2026-05-02 at 8.12.40 PM
    ऽ आईपीएल मैचों में एप्स के माध्यम से सट्टा खेलाने वाले आरोपी
  • WhatsApp Image 2026-04-30 at 8.40.47 PM
    ऽ आईपीएल मैचों में एप के माध्यम से सट्टा खेलाने वाले…
  • IPL क्रिकेट मैच के सट्टा म सक्ति  पुलिस के लगातार प्रहार
    IPL क्रिकेट मैच के सट्टा म सक्ति पुलिस के लगातार प्रहार
  • WhatsApp Image 2025-03-28 at 5.30.37 PM
    IPL सट्टा म सक्ती पुलिस के प्रहार
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in