• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

गौरेला पेंड्रा मरवाही : नशामुक्ति सेती जागरूकता रैली, ग्रामीण मन ल नशा से दूर रहे के दिन हे संदेश

गौरेला पेंड्रा मरवाही। नशे जैसी सामाजिक बुराई के विरुद्ध एक सशक्त संदेश देने हेतु भारत माता वाहिनी द्वारा मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत धरहर में एक भव्य जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का उद्देश्य था, गांव-गांव, गली-गली में नशामुक्ति का संदेश पहुंचाना और लोगों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करना।

रैली में शामिल महिलाएं हाथों में नशामुक्ति से संबंधित तख्तियां और बैनर लिए हुए पूरे गांव में घूमीं। “अपनी जिम्मेदारी निभाओ, नशे को छोड़कर परिवार बचाओ”, “इतने भी मत बनो नादान, नशे से होता है सेहत का नुकसान”, “नशे से ना दोस्ती, जीवन की है ये दुश्मनी” जैसे जोशीले नारों से गांव की गलियां गूंज उठीं। नारों की गूंज सुनकर ग्रामीण भी अपने-अपने घरों से बाहर आ गए और इस जनजागरण अभियान में सहभागी बने।

इस दौरान महिलाओं की टीम ने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। उन्होंने पुरुषों व महिलाओं को नशा करने से होने वाले दुष्परिणामों के बारे में जानकारी दी और समझाया कि नशा न केवल स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है, बल्कि यह परिवारों को भी तोड़ता है। युवाओं को विशेष रूप से प्रेरित किया गया कि वे इस बुराई से दूर रहें और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं।

रैली के दौरान उपस्थित सभी लोगों को नशा न करने की शपथ भी दिलाई गई। यह दृश्य भावुक कर देने वाला था, जब ग्रामीणों ने हाथ उठाकर संकल्प लिया कि वे नशे से दूर रहेंगे और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करेंगे।

इस अवसर पर भारत माता वाहिनी की प्रमुख सदस्याएं , राधिका पड़वार, मीरा विश्वकर्मा, चंदा पनिका, पार्वती, सेमबाई, शांति, सुंदरिया, मुंगिया, उर्मिला, कलावती, अंजु सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद थीं।

उनका उत्साह और प्रतिबद्धता देखने लायक थी। ग्रामीणों ने भी इस पहल की सराहना की और इसे समाज सुधार की दिशा में एक जरूरी कदम बताया। नशामुक्ति के इस अभियान ने धरहर गांव में नई जागरूकता की अलख जगा दी है, जो आने वाले समय में सकारात्मक बदलाव की उम्मीद जगाता है।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम
  • Untitled-x
    नशा मुक्त समाज और युवा थीम के साथ सात दिवसीय विशेष…
  • 12ea4bbe-6228-43b9-8368-cbc6e7171910
    श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव 22 जनवरी
  • polish
    ⏺ जांजगीर-चाम्पा पुलिस द्वारा नशा मुक्ति पखवाड़ा के…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क में चांपा अजय मधु अग्रवाल ऐरन परिवार ने लिया रोमांचक अनुभव मगरमच्छों के बीच प्रकृति से साक्षात्कार

थाना बलौदा क्षेत्र के ग्राम मधईपुर में चार घरों में हुए चोरी के मामले का पुलिस ने किया खुलासा

➡️ फर्जी बैंक छपोरा मामले में फरार एक और आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

दुष्कर्म का फरार आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जेल|

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in