• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

अकलतरा पुलिस की कार्रवाई: घर में आग लगाने के मामले में महिला गिरफ्तार

जिले के थाना अकलतरा पुलिस ने घर में आगजनी कर नुकसान पहुंचाने के मामले में एक महिला को गिरफ्तार किया है। प्रकरण में बीएनएस की धारा 326 (जी) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना की गई।

विवरण प्रार्थी रूपेश कुमार सारथी, निवासी अंधियारीपाठ, अकलतरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 11 जुलाई 2026 की रात्रि लगभग 11:45 बजे वह अपने भतीजे ईशान के साथ घर में सो रहा था। इसी दौरान घर की छत में आग लग गई। नींद खुलने पर वह बाहर निकला तो उसने पड़ोस की अनिता यादव को हाथ में जलती हुई लकड़ी लिए देखा, जो उसे देखकर अपने घर की ओर चली गई।
प्रार्थी ने अपने भतीजे के साथ मिलकर पानी से आग बुझाई। इसके बाद अपने मित्र आकाश को बुलाकर आरोपी महिला के घर पहुंचा और आग लगाने के संबंध में पूछताछ की। इस दौरान महिला ने धमकाते हुए कहा कि तुम लोग मेरा क्या कर लोगे। आग लगने से घर में रखी कुर्सी, कपड़े, तिरपाल एवं लकड़ी सहित करीब 5 हजार रुपये की संपत्ति जलकर क्षतिग्रस्त हो गई। रिपोर्ट के आधार पर अकलतरा थाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

जांच के दौरान पुलिस ने गवाहों के बयान दर्ज किए, मौका नक्शा एवं नुकसानी पंचनामा तैयार किया। विवेचना में आरोपी महिला की संलिप्तता पाए जाने पर पुलिस ने उसके निवास पर दबिश देकर हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी अनिता यादव (47 वर्ष), पति सतीश यादव, निवासी अंधियारीपाठ, वार्ड क्रमांक 19, अकलतरा ने घटना करना स्वीकार किया। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त अंगीठी को गवाहों की उपस्थिति में जब्त कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा का सराहनीय योगदान रहा

Related Posts:

  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • Untitled-1-copy-1
    बलौदा बाज़ार हिंसा अपडेट : चंद्रशेखर की चेतावनी के…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in