• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

ग्राम पंचायत धरहर में स्वतंत्रता दिवस बड़े धूमधाम के साथ मनाया गया

गौरेला पेंड्रा मरवाही। ग्राम पंचायत धरहर में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर ग्रामवासियों ने देशभक्ति की भावना से सराबोर होकर हिस्सा लिया। पंचायत भवन परिसर में आयोजित इस समारोह की शुरुआत भारत माता के चित्र पर पूजा अर्चना और माल्यार्पण से हुई। इसके पश्चात ग्राम के सरपंच श्यामा गनपत कुमार भानू ने ध्वजारोहण किया।

ध्वजारोहण के समय उपस्थित सभी लोगों ने झंडे को सलामी देकर राष्ट्रगान गाया और भारत माता की जय के उद्घोष से परिसर गूंज उठा। कार्यक्रम में वीर शहीदों को याद किया गया और उनके बलिदान को नमन किया गया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में पंचायत के पंच एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने एक-दूसरे को बधाई और शुभकामनाएं दी। समारोह का समापन मिष्ठान वितरण के साथ हुआ, जिसमें उपस्थित ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

इस अवसर पर ग्राम पंचायत धरहर के श्यामा गनपत कुमार भानू (सरपंच), उपसरपंच दीपक कुमार पुरी, अजय उरेती, गेंदलाल सोनवानी, राकेश पुरी, बेनी प्रसाद पुरी, बिहारी सोनवानी, हरि लोधा, मुन्नू लहरें, पप्पू मरपच्ची, नोहर सिंह, बैजनाथ लोधा, अहिरेश, बेच्चन अहिरेश, सुनील पुरी, गीता यादव सहित महिलाएं और वरिष्ठ नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Related Posts:

  • 1bfdb396-38e5-4adb-9ace-fe99cb987aa8
    जिला मुख्यालय सक्ती म गरिमामय ढंग ले मनाए गिस 78वां…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • *“शहादत से सेवा तक: एक वीर पत्नी की अडिग कहानी”*
    *“शहादत से सेवा तक: एक वीर पत्नी की अडिग कहानी”*
  • WhatsApp Image 2025-08-15 at 10.09.32_1f8a9477
    देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत: चांपा कमला देवी ऐरन…
  • WhatsApp Image 2025-08-16 at 11.20.55_3cc0fa1a
    देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत: चांपा कमला देवी ऐरन…
  • 02
    नवगठित सक्ती जिले में गणतंत्र दिवस समारोह उमंग और…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in