• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जांजगीर चांपा पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन

  • पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर श्री रामगोपाल गर्ग एवं SP श्री विजय कुमार पाण्डेय ने हरी झंडी दिखाकर दिनांक 23.05.26 को किया रवाना
  • घटनास्थल पर तुरंत पहुंचेगी एफएसएल टीम, वैज्ञानिक जांच से अपराधियों तक पहुंचना होगा आसान

जांजगीर-चांपा पुलिस को अपराध अनुसंधान एवं तकनीकी जांच के क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस मोबाइल फॉरेंसिक वैन को दिनांक 23.05.26 को पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज श्री रामगोपाल गर्ग एवं SP श्री विजय कुमार पाण्डेय द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर एफएसएल अधिकारी सृष्टि राय ने जानकारी देते हुए बताया कि यह मोबाइल फॉरेंसिक वैन घटनास्थल पर तत्काल पहुंचकर वैज्ञानिक तरीके से साक्ष्यों का परीक्षण एवं अध्ययन करेगी। इससे अपराधों की जांच में तेजी आएगी तथा आरोपियों की पतासाजी में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।

उन्होंने बताया कि वैन में आधुनिक तकनीकी उपकरण लगाए गए हैं, जिनकी मदद से घटनास्थल से डिजिटल एवं भौतिक साक्ष्यों का त्वरित संकलन एवं विश्लेषण किया जा सकेगा। इससे जांच प्रक्रिया अधिक प्रभावी और सटीक बनेगी। पुलिस विभाग की इस नई पहल को अपराध नियंत्रण एवं वैज्ञानिक अनुसंधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

उपयोगिता:

  • सूक्ष्म साक्ष्यों, रेशों, कणों एवं अन्य पदार्थों का निरीक्षण एवं विश्लेषण।
  • फिंगर प्रिंट की खोज, विकास (Development), संग्रहण एवं तुलना।
  • घटनास्थल एवं साक्ष्यों की उच्च गुणवत्ता फोटोग्राफी एवं वीडियो रिकॉर्डिंग।
  • डिजिटल एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच एवं डेटा विश्लेषण।
  • जैविक नमूनों एवं संवेदनशील साक्ष्यों का सुरक्षित संरक्षण।
  • नमूनों का वैज्ञानिक दस्तावेजीकरण एवं रिपोर्ट तैयार करना।
  • साक्ष्यों की पहचान, बारकोड स्कैनिंग, लेबलिंग एवं ट्रैकिंग।
  • बिजली, संचार एवं डेटा प्रबंधन की सुविधाओं सहित घटनास्थल पर त्वरित कार्यवाही।
  • पुलिस एवं जांच एजेंसियों को घटनास्थल पर ही वैज्ञानिक एवं तकनीकी सहायता उपलब्ध कराना।

इस अवसर पर जांजगीर चांपा विधायक श्री ब्यास कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सत्यलता मिरी, CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे, DSP सतरूपा तारम सहित जनप्रतिनिधि गणमान्य नागरिक FSL टिम भी उपस्थित रहे।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-04-29 at 1.39.47 PM
    हत्या के प्रकरणों के अनुसंधान पर पुलिस अधिकारियों का…
  • WhatsApp Image 2026-04-23 at 5.55.24 PM
    NDPS Investigation पर ऑन लाईन एक दिवसीय कार्यशाला का…
  • WhatsApp Image 2026-03-30 at 6.44.19 PM (1)
    श्री माखनलाल पाण्डेय संयुक्त संचालक अभियोजन…
  • WhatsApp Image 2026-05-13 at 8.51.57 PM
    हिला सुरक्षा और लंबित प्रकरणों के निराकरण हेतु रेंज…
  • WhatsApp Image 2026-04-29 at 10.06.45 PM (1)
    दोषमुक्ति के प्रकरणों पर समीक्षा मीटिंग का…
  • WhatsApp Image 2026-05-08 at 10.05.46 PM
    श्री आंजनेय वार्ष्णेय,(भा.पु.से.) पुलिस अधीक्षक,…

Primary Sidebar

Latest News

32 पाव देशी प्लेन शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार थाना सारागांव पुलिस की कार्यवाही

जांजगीर चांपा पुलिस को मिली अत्याधुनिक मोबाइल फॉरेंसिक वैन

91 पाव देशी प्लेन शराब के साथ दो आरोपी को पकड़ने में थाना अकलतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

महिला से अनाचार करने के मामले में आरोपी गिरफ्तार महिला थाना जांजगीर की त्वरित कार्रवाई

करही गोलीकांड का खुलासा : “ऑपरेशन हंट” के तहत पुलिस की बड़ी सफलताएक माह बाद अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझी, 03 आरोपी गिरफ्तारथाना बिर्रा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम करही में हुए चर्चित गोलीकांड मामले में जांजगीर-चांपा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।पुलिस द्वारा चलाए गए विशेष अभियान “ऑपरेशन हंट” के तहत हत्या की इस सनसनीखेज वारदात का पर्दाफाश करते हुए 03 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

अफेयर के विवाद में उजड़ा पूरा परिवार’ मां ने बच्चों को शराब पिलाकर दी दर्दनाक मौत, फिर पति संग लगाई फांसी

60 बोरी नीमलेपित यूरिया जप्त…..

अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

ब्रह्मकुमारीज नशा मुक्ति जागरूकता रथयात्रा में नशा मुक्त भारत…स्वस्थ भारत का हुआ आगाज…

रायपुर में सराफा कारोबारी ने लगाई फांसी, पंखे से लटकती हुई मिली लाश, सदमे में परिवार, जाँच में जुटी पुलिस

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in