• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में फूड विभाग एवं पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही

कुल 07 नग सिलेंडर किया गया जप्त।

जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने हेतु वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में खाद्य विभाग एवं पुलिस विभाग द्वारा संयुक्त रूप से सघन जांच अभियान चलाया गया।

कार्यवाही के दौरान फूड इंस्पेक्टर श्री अजीत कुजूर एवं उनकी टीम तथा थाना सक्ती पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठानों एवं व्यावसायिक स्थलों का निरीक्षण किया गया। जांच के दौरान घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग एवं अन्य अनियमितताओं की जांच की गई।

संयुक्त टीम द्वारा अवैध रूप से उपयोग किए जा रहे गैस सिलेंडरों के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्यवाही बुधवारी बाजार स्थित व्यक्ति 1. यशवंत देवांगन 2. नरेंद्र चौहान एक नग 3. लाल मोहम्मद एक नग 4. राधाबाई दो नग़ 5. मोहम्मद शहजाद एक नग के विरुद्ध खाद्य अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई तथा संबंधित व्यक्तियों को नियमानुसार कार्रवाई हेतु चिन्हांकित किया गया। अधिकारियों द्वारा व्यवसायियों को घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न करने एवं शासन द्वारा निर्धारित नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई।

अधिकारियों ने बताया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग न केवल नियमों का उल्लंघन है, बल्कि इससे सुरक्षा संबंधी गंभीर खतरे उत्पन्न होने की संभावना रहती है। ऐसे मामलों पर लगातार निगरानी रखी जाएगी तथा भविष्य में भी संयुक्त जांच अभियान जारी रहेगा।

जिला प्रशासन, खाद्य विभाग एवं पुलिस विभाग ने आमजन से अपील की है कि किसी भी प्रकार की अवैध गैस रिफिलिंग, घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग अथवा अन्य अनियमितताओं की जानकारी तत्काल संबंधित विभाग को दें, ताकि आवश्यक कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके।

Related Posts:

  • LPG-gas-860x484
    गैस रिफिल कराने अचानक जागे छत्तीसगढ़ के लोग! एक ही…
  • eb1f12d3-8018-49d9-a445-7ab8bc45c8d8
    घरेलू गैस सिलेंडर म व्यावसायिक रूप ले दुरुपयोग करे…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • gas-agency-raid
    गैस एजेंसी पर खाद्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, 15.89…
  • WhatsApp Image 2026-03-31 at 5.22.32 PM
    जांजगीर में महिला थाना का शुभारंभ IG बिलासपुर रेंज…
  • in-d-1
    प्रशासन करींन सख्त कारवाही, घर म रखे रहींन अवैध गैस सिलेंडर,

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in