• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

ESI एक्ट निजी स्कूलों पर भी होगा लागू… हाय कोर्ट

उच्च न्यायालय के आदेश से लगभग १९०० निजी स्कूल होंगे प्रभावित…

ESI एक्ट को लेकर जागरूकता जरूरी… अधिवक्ता चितरंजय पटेल

छत्तीसगढ़ कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम लागू करने के खिलाफ निजी स्कूलों की याचिका को निरस्त करते हुए छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय में न्यायाधीश श्रीमती रजनी दुबे एवं अमितेद्र किशोर प्रसाद की खंडपीठ ने स्पष्ट किया कि निजी विद्यालय भी संस्थान हैं जहां कर्मचारियों के जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित होना चाहिए इसलिए सभी अनुदान प्राप्त एवं निजी विद्यालयों में कर्मचारी बीमा अधिनियम लागू होगा। हाई कोर्ट ने यह कहते हुए; यद्यपि शिक्षा समाज सेवा का माध्यम है परन्तु कर्मचारियों की सुरक्षा भी नहीं उतना ही जरूरी है, छत्तीसगढ़ शासन की २७ अक्टूबर २००५ की अधिसूचना को वैध करार दिया। जिससे प्रदेश के करीब १९०० निजी स्कूल कर्मचारी राज्य बीमा अधिनियम (ESIA) १९४८ के अधीन आ जाएंगे।
उच्च न्यायालय में राज्य सरकार के साथ छत्तीसगढ़ कर्मचारी राज्य बीमा निगम की ओर पेश दलील में कहा गया कि ESI एक्ट एक सामाजिक सुरक्षा कानून है और यह हर उस संस्थान में लागू होता है जहां २० से अधिक कर्मचारी सेवारत हैं तथा शिक्षा संस्थान भी एक स्थाई प्रबंधन है जिनके कर्मचारियों को स्वास्थ्य बीमा के साथ मातृत्व लाभ एवं अन्य सुविधाओं का अधिकार मिलना चाहिए ।
इस संबंध में अशासकीय विद्यालय प्रबंधक कल्याण संघ के प्रदेश अध्यक्ष एवं उच्च न्यायालय अधिवक्ता चितरंजय पटेल ने कहा कि सरकार कानून को लागू करने को लेकर निजी विद्यालय प्रबंधकों के हित चिंतन के साथ ही कार्यशाला के माध्यम से इस कानून के प्रति संबंधित पक्षों को जागरूक करने की पहल करे तथा प्रीमियम अंशदान भुगतान में भी शासन की ओर से निजी स्कूलों को समुचित सहयोग मिले, क्योंकि कोविड के मार के बाद निजी विद्यालय बमुश्किल उबर पाए हैं तब ऐसी स्थिति में विद्यालय प्रबंधको की आर्थिक स्थिति को देखते हुए ESI एक्ट लागू करने पूर्व उनकी दशा पर भी सरकार को गाभीरता से विचार कर समयानुकूल समुचित संशोधन भी करना चाहिए।

Related Posts:

  • युक्तियुक्तकरण शिक्षा गुणवत्ता सुधार के दृष्टि ले  उत्कृष्ठ पहल…अधिवक्ता चितरंजय
    युक्तियुक्तकरण शिक्षा गुणवत्ता सुधार के दृष्टि ले…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • WhatsApp-Image-2023-12-06-at-18.05.07
    फसल बीमा जागरूकता रथ ला अपर कलेक्टर हरी झंडी दिखाके…
  • शासकीय अनुदान प्राप्त स्कूलों की हालत बद से बदतर, पढ़ाई शून्य
    शासकीय अनुदान प्राप्त स्कूलों की हालत बद से बदतर,…
  • WhatsApp Image 2026-06-07 at 10.03.53 PM
    खान ग्लोबल स्टडीज के लिए चुनौती ज्ञान बिंदु को…
  • WhatsApp Image 2025-09-24 at 20.43.09_d008ded7
    पति_पत्नी और वह, जहां वह अपराधी तो नहीं, पर तलाक की…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in