
- आरोपी के विरूध्द आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर जांजगीर चांपा पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में आरोपी महेश कश्यप उम्र 30 साल निवासी भैंसमुंडी थाना नवागढ़ के कब्जे से 29 पाव देशी प्लेन शराब बरामद कर अपराध/धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा चुका है। उपरोक्त कार्यवाही मे थाना प्रभारी नवागढ़ निरीक्षक कमलेश सेंडे का सराहनीय योगदान रहा।











