• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

ट्रिनिटी कान्वेंट स्कूल, शिवरीनारायण में साइबर क्राइम, नवीन आपराधिक कानून एवं सड़क सुरक्षा विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम

  • ट्रिनिटी कान्वेंट स्कूल, शिवरीनारायण में साइबर क्राइम, नवीन आपराधिक कानून एवं सड़क सुरक्षा विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन एवं सामुदायिक पुलिसिंग अभियान के अंतर्गत आज शिवरीनारायण पुलिस द्वारा ट्रिनिटी कान्वेंट स्कूल, शिवरीनारायण में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के लिए साइबर क्राइम, नवीन आपराधिक कानून तथा सड़क सुरक्षा विषय पर विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वर्तमान समय में बढ़ रहे साइबर अपराधों, ऑनलाइन ठगी, फर्जी लिंक, ओटीपी एवं बैंकिंग धोखाधड़ी, सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग तथा डिजिटल सुरक्षा के उपायों की विस्तृत जानकारी दी। किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 एवं साइबर क्राइम पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराने के संबंध में भी जागरूक किया गया।

इसके साथ ही भारत में लागू नवीन आपराधिक कानूनों—भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA)—के प्रमुख प्रावधानों, उनके उद्देश्य तथा आम नागरिकों के अधिकार एवं कर्तव्यों की जानकारी सरल भाषा में दी गई।

छात्र छात्राओं को यातायात नियमों का पालन करने, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, नाबालिग अवस्था में वाहन न चलाने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग न करने तथा सड़क पार करते समय आवश्यक सावधानियां बरतने के संबंध में जागरूक किया गया।

शिवरीनारायण पुलिस ने आमजन एवं विद्यार्थियों से अपील की कि साइबर अपराधों से सतर्क रहें, यातायात नियमों का पालन करें तथा कानून संबंधी जानकारी प्राप्त कर एक सुरक्षित, जागरूक एवं जिम्मेदार समाज के निर्माण में अपना योगदान दें।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-07-14 at 6.58.53 PM
    बुनकर महिलाओं के बीच पहुंचीं CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे
  • WhatsApp Image 2026-03-31 at 5.22.32 PM
    जांजगीर में महिला थाना का शुभारंभ IG बिलासपुर रेंज…
  • 82de112d-b55c-4d28-8a8a-101f41725844
    हमर पुलिस हमर संग जन जागरूकता कार्यक्रम के तहत थाना…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2026-06-24 at 1.34.54 PM
    CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे एवं DSP अजाक सतरूपा…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in