• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

महिला एवं नाबालिक बालिका संबंधी अपराधों में की जा रही लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी

महिला एवं नाबालिक बालिका संबंधी अपराधों में की जा रही लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी

संवाददाता

श्रीमती सुनीता महंत 

मोबाईल नंबर 9977109155

दुष्कर्म के आरोपी को शिवरीनारायण पुलिस ने पहुंचाया सलाखों के पीछे
⏺️आरोपी के कब्जे से अपहृता को पुणे महाराष्ट्र से किया गया बरामद
⏺️आरोपी इंद्रजीत सिंह को दिनांक 30.05.23 को भेजा गया न्यायिक अभिरक्षा में

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी द्वारा दिनांक 14.09.22 को थाना शिवरीनारायण में रिपोर्ट दर्ज कराया कि इसकी नाबालिक लड़की को अज्ञात व्यक्ति बहला फुसलाकर ले गया है जिस पर थाना शिवरीनारायण में अपराध क्रमांक 284/22 धारा 363 भादवि पंजीबद्ध कर अपहृत बालिका एवं आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। विवेचना के दौरान जानकारी प्राप्त हुई कि अपहृता पुणे महाराष्ट्र में है जिस पर तत्काल पुलिस टीम रवाना किया गया जहॉ अपहृता को इंद्रजीत सिंह के कब्जे से बरामद किया गया। अपहृत बालिका द्वारा अपने कथन में बताई कि इंद्रजीत सिंह निवासी करवे नगर, हिगवे कालोनी पुणे करवे, वारजे मालवाड़ी पुलिस थाना पुणे महाराष्ट्र मूल निवासी संगरूर पंजाब अपहृता को भगा ले जाकर जबरदस्ती दुष्कर्म किया है जिस पर प्रकरण में धारा 366,376 भादवि 04, 06 पाक्सो एक्ट जोड़ी जाकर आरोपी को दिनांक 30.05.23 को माननीय न्यायालय पेश किया गया जहॉ से आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल दाखिल किया गया।
आरोपी को गिरफ्तार करने में निरीक्षक विवेेक पाण्डेय, प्र.आर. रूद्रनारायण कश्यप, म.प्र.आर. एनुका तिर्की, आर. विकास मिश्रा, तेरस साहू, म.प्र.आर. प्रेमा जांगड़े एवं मोनिका जोगी का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम अभियान के तहत थाना नवागढ़ क्षेत्र के अलग अलग प्रकरणों म 02 अपहृत बालिका अऊ  01 गुम युवती को महाराष्ट्र अऊ  रायपुर ले  बरामद करे म  मिलीस  सफलता थाना नवागढ़ पुलिस के कारवाही
    हमर पुलिस हमर संग कार्यक्रम अभियान के तहत थाना…
  • 1f84852e-bee4-429d-a6ac-b6546cc7c44d
    थाना शिवरीनारायण पुलिस के दो अलग-अलग प्रकरण के गुम…
  • WhatsApp Image 2024-07-19 at 12.05.11 PM
    थाना नवागढ़ पुलिस के द्वारा तीन अलग अलग प्रकरण के…
  • d7dd827b-1b52-4eeb-8de0-bdc242cc5b22 - Copy
    छत्तीसगढ़ के संस्कृति, कल्चर धरोहर, विशेष पहनावा ल…
  • 52f9f5ad-58fa-495e-8fc9-fc121464715e
    अलग अलग जगह ले दु अपहृता नाबालिक ल बरामद करे म मिलीस…
  • WhatsApp Image 2024-07-27 at 3.56.21 PM
    नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर अपहरण् कर ले जाकर…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in