• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

तेज रफ्तार ट्रेलर का कहर: बाइक सवार युवक की मौत, भाई गंभीर घायल; मुआवजे की मांग पर चक्काजाम

बिलासपुर जिले में रफ्तार का कहर एक बार फिर जानलेवा साबित हुआ। पचपेड़ी थाना क्षेत्र में मंगलवार शाम तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार दो भाइयों को टक्कर मार दी। हादसे में बड़े भाई की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि छोटा भाई गंभीर रूप से घायल हो गया।


जानकारी के मुताबिक, ग्राम मानिकचौरी निवासी गुलशन मरावी (35) अपने छोटे भाई संजू मरावी के साथ किसी काम से निकला था। दोनों मल्हार से पचपेड़ी की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बिनौरी के पास सामने से आ रहे ट्रेलर (CG 12 BG 9174) ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी 


हादसा इतना भीषण था कि गुलशन मरावी बाइक समेत ट्रेलर के पहिए में फंस गया और करीब 10 मीटर तक घसीटता रहा, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, संजू मरावी सड़क पर दूर जा गिरा और गंभीर रूप से घायल हो गया। टक्कर के बाद बाइक भी ट्रेलर के पहिए में फंसकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।


घटना के बाद आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने शव को सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। परिजनों ने जिंदल कंपनी से 1 करोड़ रुपए मुआवजा और एक सदस्य को नौकरी देने की मांग की। साथ ही मौके पर कलेक्टर और कमिश्नर को बुलाने की मांग पर अड़े रहे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने की कोशिश में जुट गई। हादसे के बाद इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Related Posts:

  • ggg
    छत्तीसगढ़ म दु बड़का दर्दनाक सड़क हादसा: तेज रफ्तार…
  • Untitled-1 copy
    छत्तीसगढ के वेदांता पावर प्लांट सक्ती में दर्दनाक…
  • d604282f-043a-4a77-9552-9b25b9582278
    मालखरौदा पिहरीद नहर पुल म दर्दनाक सड़क हादसा:…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • Screenshot_2026-04-23-15-04-46-23_6012fa4d4ddec268fc5c7112cbb265e7-780x470
    तेज रफ्तार ट्रेलर ने ली युवक की जान, ग्रामीणों ने…
  • jgr-Accident
    दो बाइक में आमने सामने टक्कर,दोनो बाइक चालकों की…

Primary Sidebar

Latest News

बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार*डभरा जिला सक्ति पुलिस की त्वरित कार्रवाई, घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपियों को किया गिरफ्तार ****

सेल्फी का शौक बना काल! हसदेव नदी में बहे तीनों छात्रों के शव बरामद, पिकनिक मनाने गए थे

ऑफिसर्स कॉलोनी सक्ती में विराजेंगे गणपति बप्पा गणेश चतुर्थी पर वर्षों पुरानी परंपरा के अनुसार होगा सामूहिक आयोजन

पति, ससुर और जेठ ने काटी जेल, अब ‘मृत’ महिला मिली जिंदा

हिंदू जागरण मंच ने साहित्यकार एल आर जायसवाल को दिया श्रद्धांजलि…

डॉ. रवींद्र को सिविल सर्जन बनने पर एडवोकेट चितरंजय ने दी बधाई

थाना पामगढ़ पुलिस का अवैध शराब पर ताबड़तोड़ प्रहार

थाना अकलतरा पुलिस की सक्रियता से 16 घंटे के भीतर नाबालिक बालिका को सुरक्षित बरामद किया

नवीन जिला सक्ती की चतुर्थ वर्षगांठ : विकास के दावों के बीच जनहित का यक्ष प्रश्न

अब 25 दिन में ही होगी गैस सिलेंडर की बुकिंग

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in