• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

भूगोल परिषद का गठन कर, नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं का किया गया स्वागत

बिर्रा। नवीन सक्ती जिले के बी. प्लस ग्रेड प्राप्त शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा में

14/09/2024 को एम.ए. प्रथम सेमेस्टर भूगोल के नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को कलम भेंट एवं तिलक लगाकर स्वागत किया गया। सर्वप्रथम भारतमाता एवं महापुरुषों के छायाचित्र पर प्राचार्या डॉ. बी.डी. जांगड़े, भूगोल विभागाध्यक्ष श्री आर.के. कुर्रे एवम अन्य प्राध्यापको द्वारा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत किया गया। कार्यक्रम के दौरान भूगोल विभागाध्यक्ष श्री आर. के. कुर्रे सहायक प्राध्यापक ने बताया की भूगोल विषय अपने आप में बहुआयामी विषय हैं भूगोल के माध्यम से, हम दुनिया की विविधता को समझ सकते हैं और उसके साथ जुड़ सकते हैं।

भूगोल के महत्व को समझने के लिए, हमें यह जानना होगा कि यह विषय हमारे दैनिक जीवन में कैसे प्रयोग किया जाता है। भूगोल के माध्यम से, हम मौसम की भविष्यवाणी कर सकते हैं, संसाधनों का प्रबंधन कर सकते हैं, और पर्यावरण की रक्षा कर सकते हैं। आपके आगे करियर के लिए, भूगोल एक महत्वपूर्ण विषय हो सकता है। आप भूगोल के माध्यम से विभिन्न क्षेत्रों में काम कर सकते हैं, जैसे कि पर्यावरण विज्ञान, शहरी नियोजन, और जलवायु परिवर्तन। इसलिए, मैं आपको प्रेरित करता हूं कि आप भूगोल को एक प्रेरणा स्रोत के रूप में लें और इसके माध्यम से अपने करियर को आकार दें। एक बार फिर से, आपका स्वागत है! मैं आपको शुभकामनाएं देता हूं कि आप भूगोल विभाग में अपने अध्ययन के दौरान सफल होंगे।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. बी. डी. जांगड़े ने भी अपने भाषण में कहा, “भूगोल विभाग में आपका स्वागत है। हम आपको विशेषज्ञ शिक्षकों का मार्गदर्शन प्रदान करेंगे और आपको भूगोल के विभिन्न पहलुओं में प्रशिक्षित करेंगे।

इस कार्यक्रम में प्राचार्या डॉ बी डी जांगड़े, भूगोल विभागाध्यक्ष श्री आर. के कुर्रे, डॉ. मनोज कुमार यादव अतिथि प्राध्यापक भूगोल, श्री एल. आर. कोसरिया सहायक प्राध्यापक अंग्रेजी, श्री आर. आर. खूंटे सहायक प्राध्यापक कंप्यूटर साइंस, श्री गंगा राम जोशी लाइब्रेरियन उपस्थित थे। शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा, के भूगोल विभाग द्वारा आयोजित यह कार्यक्रम एक सफल आयोजन साबित हुआ।

साथ ही भूगोल विभाग द्वारा भूगोल परिषद का गठन किया गया। जिसमें एम. ए. तृतीय सेमेस्टर से शैलेंद्र कुर्रे (अध्यक्ष), अंजू यादव (उपाध्यक्ष), कमल खूंटे (सचिव), नेहा महिलंगे (कोषाध्यक्ष), ज्वाला प्रसाद चंद्रा (पर्यटन सचिव), कार्यकारणी सदस्य – राहुल जांगड़े, बिंदिया धिरहे (बी ए प्रथम वर्ष), हरेश्वरि, खेमराज (बी ए द्वितीय वर्ष), रोशनी, बीरेंद्र (बी ए तृतीय वर्ष) बनाया गया। भूगोल विभाग के सभी नव निर्वाचित पदाधिकारियों का कलम और बैच लगाकर उनका भी स्वागत किया गया। इस अवसर पर समस्त एम. ए. भूगोल के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Untitled-x
    नशा मुक्त समाज और युवा थीम के साथ सात दिवसीय विशेष…
  • सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का बढ़ेगा उत्साह : डॉ. झा, वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में शासकीय टीसीएल स्नातकोत्तर महाविद्यालय के 22 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का हुआ सम्मान, अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं ने की आयोजन की सराहना, कॉलेज के वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं का दिखा उत्साह
    सम्मान मिलने से छात्र-छात्राओं का बढ़ेगा उत्साह :…
  • Untitled-19
    शासकीय वेदराम महाविद्यालय मालखरौदा में वार्षिकोत्सव संपन्न
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • iran-war_large_1836_23
    अमेरिका-ईरान युद्ध से अब इंटरनेट सेवाओं पर संकट के बादल

Primary Sidebar

Latest News

आंधी तूफान के चलते 12 घंटे से बिजली गुल

जैजैपुर में नेटवर्क संकट ………

यातायात जांजगीर पुलिस की सक्रियता से टली बड़ी घटना,हाइवे रोड सारागाव में लोहे का धारदार कत्तानुमा हत्यार के साथ युवक को पकड़ा

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की १५५ वीं महाआरती पंडित जागेश राय हुए शामिल…

थाना जैजैपुर पुलिस की कार्यवाही घर छोडने के बहाने छेडछाड करने वाले आरोपी गिरफ्तार*

* स्कूल और घरों में चोरी करने वाले 4 आरोपियों को पकड़ने में थाना चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

बदनाम करने की नीयत से अश्लील पोस्ट की धमकी, आरोपी गिरफ्तार थाना बलौदा पुलिस की त्वरित कार्यवाही

*श्री राम गोपाल गर्ग पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने ली रेंज स्तरीय समीक्षा बैठक,🔹 अपराधों पर लगाम और पुलिसिंग को बेहतर बनाने के दिये निर्देश’ *

राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित ममता का पराभव…आलेख: चितरंजय पटेल, अधिवक्ता उच्च न्यायालय

पद्मश्री फुलवासन का अपहरण… ट्रैफिक पुलिस की सजगता से वाहन सहित धरे गए ४ आरोपी…

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in