• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

बाराती में मारपीट के मामले में मुलमुला पुलिस की सख्त कार्रवाई 04 आरोपी गिरफ्तार

  • आरोपियों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमांड पर
  • मुलमुला क्षेत्र के ग्राम पौना गांव में बारात में बाजा बजाने के दौरान हुआ था विवाद जांजगीर-चांपा के थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम पौना में बारात के दौरान बाजा बजाने को लेकर विवाद हो गया, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया। घटना में कई बाराती घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर होने पर उसे बिलासपुर रेफर किया गया है। विवरण प्रार्थी देवराज बरेठ निवासी ग्राम खोखरा थाना जांजगीर द्वारा थाना मुलमुला में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि दिनांक 16.04.2026 को वे ग्राम खोखरा से मुलमुला क्षेत्र के ग्राम पौना गए थे। बाराती बाजा बजाते हुए स्कूल पारा के पास नाच-गाना कर रहे थे, तभी ग्राम पौना के कुछ लोग वहां पहुंचे और बाजा बंद करने को लेकर गाली -गलौच करते हुए विवाद करने लगे तथा बारातियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे मनेश्वर यादव एवं अन्य लोगों को भी आरोपियों द्वारा एक साथ मिलकर लाठी- डंडों से हमला कर दिया। आरोपियों द्वारा प्रार्थी के सिर पर प्राणघातक हमला किया गया, जिससे वह जमीन पर गिर गया।
    इस मारपीट में धनंजय यादव के आंख में गंभीर चोट आई है। घायलों को उपचार हेतु जिला अस्पताल जांजगीर ले जाया गया, जहां से धनंजय यादव की स्थिति गंभीर होने पर उसे सिम्स अस्पताल बिलासपुर रेफर किया गया है। घटना की सूचना पर थाना मुलमुला पुलिस द्वारा तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपराध स्वीकार किया। तत्पश्चात आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। गिरफ्तार आरोपियों का नाम
  1. नरेन्द्र उर्फ लालू नंगरा कश्यप (24 वर्ष)
  2. सरोज कश्यप (20 वर्ष)
  3. विमल कश्यप (22 वर्ष)
  4. संजय कश्यप (27 वर्ष) सभी निवासी ग्राम पौना थाना मुलमुला, जिला जांजगीर-चांपा— उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मणिकांत पाण्डेय थाना प्रभारी मुलमुला, ASi प्रमोद महार, प्रधान आरक्षक बलवीर सिंह राज, राजमणि द्विवेदी, आरक्षक मनभावन पटेल एवं भूपेंद्र कंवर का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • IMG-20260521-WA0700
    जमीन विवाद बर्बर मारपीट और पुलिस की कार्यप्रणाली पर…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in