• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

आवारा घुमंतू मवेशियों के गले में रेडियम पट्टी लगाया गया

  • सड़क सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए दुर्घटनाओं में कमी लाने की जांजगीर चांपा पुलिस का अनूठी पहल जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एवं सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के उद्देश्य से सामुदायिक पुलिसिंग के तहत लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जा रहे हैं। पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उदयन बेहार के कुशल मार्गदर्शन में यातायात जागरूकता एवं दुर्घटना नियंत्रण संबंधी विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की जा रही हैं।

इसी क्रम में आज CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे के नेतृत्व में जिले के जागरूक नौजवानों लोगो की सहयोग से चांपा क्षेत्र में आवारा घुमंतू मवेशियों (गाय, बैल एवं बछड़ों) के गले में रेडियम पट्टियाँ लगाई गईं।

        उद्देश्य 

इस पहल का उद्देश्य रात्रि के समय सड़कों पर विचरण करने वाले मवेशियों को वाहन चालकों के लिए दूर से ही दृश्य बनाना है। वाहन की हेडलाइट का प्रकाश रेडियम पट्टी पर पड़ने से मवेशी आसानी से दिखाई देंगे, जिससे वाहन चालकों को समय रहते सतर्क होने का अवसर मिलेगा और संभावित सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी।

अपील

कार्यक्रम के दौरान आम नागरिकों एवं पशुपालकों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया तथा उनसे अपील की गई कि वे अपने मवेशियों को सड़कों पर खुला न छोड़ें।

जांजगीर-चांपा पुलिस द्वारा भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं सड़क सुरक्षा संबंधी अभियान निरंतर संचालित किए जाते रहेंगे।

Related Posts:

  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp Image 2026-06-04 at 10.58.09 AM
    सामुदायिक पुलिसिंग और जनजागरूकता का असर: जांजगीर-…
  • 639348ec-2c31-4932-b2b4-c8cffa5b4f9c
    यातायात पुलिस जांजगीर के सराहनीय पहल आम रोड म घुमने…
  • WhatsApp Image 2026-07-05 at 3.38.19 PM
    सड़क सुरक्षा को मद्देनजर रखते हुए दुर्घटनाओं में कमी…
  • WhatsApp Image 2026-06-24 at 1.34.54 PM
    CSP जांजगीर योगिताबाली खापर्डे एवं DSP अजाक सतरूपा…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in