• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

अवैध रूप देशी दारू बेचे सेती रखोइया आरोपी संजय कुमार पिता मनहरण लाल उमर 29 साल साकिन टेमर गिरफ्तार।

ना सक्ती, जिला सक्ती(छ.ग.)अपराध क्र. 61/2025, धारा 34(2) आबकारी एक्टआरोपी के कब्जे से कुल 32 पाव देशी प्लेन शराब कीमती 2880 रूपये जप्त।मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि श्रीमान् पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा (भापुसे) द्वारा नशीले पदार्थों के कारोबारियों पर अंकुश लगाने हेतु प्रभावी कार्यवाही करने के दिये गये दिशा निर्देश के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री हरीश यादव एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सक्ती श्री मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के मार्गदर्शन में क्षेत्र में सक्रिय मुखबिर तैनात कर सूचना संकलन किया जा रहा है कि 04.03.2025 को जरिये मुखबीर सूबना मिली कि मालखरौदा मोड टेमर मे एक ब्यक्ति नीला रंग का टी शर्ट काला रंग का लोवर पहना है। जो बिकी करने के लिए देशी प्लेन शराब अपने कब्जे में रखा है कि मुखबीर सूचना पर मुखबीर के बताये स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया जो बताये गये हुलिया एक ब्यक्ति पकड़ा गया जिससे नाम पत्ता पूछने अपना नाम संजय कुमार पिता मनहरण लाल उम्र 29 वर्ष साकिन टेमर सक्ती जिला सक्ती (छ०ग०) का होना बताया जो एक सफेद रंग के थैला में 32 पाव देशी प्लेन शराब प्रत्येक मे 180 एमएल भरी हुई कुल 05 लीटर 760 एमएल किमती 2880 रूपये रखे मिला, जिसे उक्त शराब रखने के संबंध में वैध दस्तावेज/लायसेंस हो तो पेश करने हेतु नोटिस दिए जाने पर कोई वैध दस्तावेज या लायसेंस नहीं होना लिखित में दिया जिससे उपरोक्त शराब को जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी संजय कुमार का कृत्य धारा सदर 34(2) आबकारी एक्ट का अपराध घटित करना पाये जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया हैं।
उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक बृजेश कुमार तिवारी के नेतृत्व में प्रधान आर उमेश साहू, आरक्षक यादराम चंद्रा, जोगेश राठौर की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts:

  • b97401b9-a939-4946-93cf-b7b2f674968a
    पुलिस अधीक्षक सुश्री अंकित शर्मा के निर्देश म नशीली…
  • c7259333-39d5-4b25-ad19-861964e4a428
    ग्राम हरदी में नाला के किनारे अवैध महुआ शराब निर्माण…
  • IPL क्रिकेट मैच के सट्टा म सक्ति  पुलिस के लगातार प्रहार
    IPL क्रिकेट मैच के सट्टा म सक्ति पुलिस के लगातार प्रहार
  • WhatsApp Image 2025-03-28 at 5.30.37 PM
    IPL सट्टा म सक्ती पुलिस के प्रहार
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • 37165ddc-2a09-4c28-95e2-29fcf1efee21
    अवैध रूप ले 44 पाव देशी प्लेन दारू रख के बलेनो कार म…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in