• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

एक स्कूटी TVS जुपिटर 125 में परिवहन करत 15 लीटर कच्चा महुआ दारू के संग 01 आरोपी गिरफ्तार

श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री हरीश यादव (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती श्री मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे, अवैध जुओं, सट्टा, शराब और नशीले मादक पदार्थों पर रोकथाम के लिए दिये गए कड़े निर्देश के परिपालन में थाना प्रभारी मालखरौदा के द्वारा थाना क्षेत्र में मुखबीर तैनात किया गया था। घटना दिनांक 18.06.2025 को जरिये जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि एक व्यक्ति कच्ची महुआ शराब परिवहन करते हुए ग्राम चारपारा रावणभांठा मुख्यमार्ग की ओर जा रहा है कि सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर मुखबीर के बताये स्थान ग्राम चारपारा रावणभांठा मुख्यमार्ग के पास जाकर नाकाबंदी कर रेड कार्यवाही करने पर आरोपी प्रमोद चक्रवर्ती पिता बरातू राम धिरही उम्र 32 वर्ष ग्राम कुरदी थाना मालखरौदा जिला सक्ती (छ.ग.) के कब्जे से एक स्कूटी TVS जुपिटर 125 बिना नंबर में थैला के अंदर 10 लीटर वाली 01 नग एवं 05 लीटर वाली 01 नग प्लास्टिक के पॉलीथीन में बंधा हुआ, कुल 15 लीटर कच्ची महुआ शराब कीमती 1500 रूपये एवं एक स्कूटी TVS जुपिटर 125 कीमती 30000 रूपये कुल जुमला 31500 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध अपराध धारा 34(2) आबकारी एक्ट कायम कर आज दिनांक 18.06.2025 को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मालखरौदा उप पुलिस अधीक्षक सतरूपा तारम, सउनि. नजीर हुसैन, आर. नान्ही राम यादव, आर. पुष्पेंद्र पटेल का विशेष योगदान रहा।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2025-07-27 at 22.56.45_d7afeb8c
    65 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ 02 आरोपी गिरफ्तार
  • eb1b7585-2837-4ce7-a364-0fd3408cbb84
    50 लीटर कच्चा महुआ दारू के संग 03 आरोपी गिरफ्तार
  • cf9a9fa1-3ce2-49e9-a461-d1e19accfe01
    मोटर सायकल स्लें3नडर प्रो क्रमांक CG 19 BC 0533 में…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-07-21 at 17.02.05_da9af7fd
    एक सील्वर कलर के ओमनी वाहन म परिवहन करत 50 लीटर…
  • 42edf4ae-276a-4d2a-90c7-fcff2826036a
    थाना डभरा अपराध क्रमांक 388/2024

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in