
सक्ती जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. अधेड़ दंपत्ति की हत्या ने इलाके को झकझोड़ कर रख दिया है. अधेड़ दंपति पुरुषोत्तम खूंटे (65) और उनकी पत्नी गुहरीन बाई खूंटे (60) की संदिग्ध परिस्थितियों में निर्मम हत्या कर दी गई. मौके पर FSL की टीम डॉग स्क्वायड की टीम पहुंची है और सभी बिंदुओं पर जांच की जा रही है. मौके पर SP प्रफुल्ल ठाकुर, ASP पंकज पटेल, कई थाने के टीआई मौजूद हैं.

जानकारी के अनुसार, वारदात 2 और 3 जून की दरम्यानी रात की है. 3 जून की सुबह जब आसपास के लोगों को घर के भीतर कुछ अनहोनी होने की आशंका हुई तो उन्होंने देखा तो अंदर का दृश्य इतना भयावह था कि लोगों के होश उड़ गए. अधेड़ महिला का सिर बुरी तरह कुचला हुआ था, जबकि अधेड़ बुजुर्ग का गला कटा हुआ और चेहरा कपड़े से ढका हुआ मिला. दोनों की मौत जिस तरह बेरहमी से की गई है, उसने कई सवाल खड़े हो गए हैं. आखिर क्या वजह रही होगी जिसके चलते हत्यारे ने दंपति को खौफनाक मौत दी है. क्या इस हत्या के पीछे कोई पुरानी रंजिश छिपी है? या जमीन से संबंधित कोई मामला है या आर्थिक लेन देन का मामला, सवाल कई है? फिलहाल, मामले में पुलिस जांच कर रही है जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी.












