• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

जैजैपुर के ग्राम ठठारी में जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह आज।

210 उत्कृष्ट शिक्षक एवं 130 सेवानिवृत्त शिक्षक का होगा सम्मान।

जैजैपुर। भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन जी के जनदिवस के अवसर पर 09 सितंबर 2023 को सक्ती जिले के जैजैपुर ब्लॉक अंतर्गत ग्राम ठठारी के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में दोपहर 12 बजे से जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया हैं। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉक्टर ललित प्रकाश पटैरिया कुलपति शहीद नंदकुमार पटेल विश्वविद्यालय रायगढ़ होंगे।

डॉक्टर रामनारायण सिंह बनाफर सेवा सेवानिवृत्त डायरेक्टर राजमाता सिंधिया कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगें। विशिष्ट अतिथि के रूप में सुखराम चंद्रा सेवानिवृत्त विकासखंड शिक्षा अधिकारी, बृज भूषण द्विवेदी संचालक जगरानी देवी शिक्षण संस्थान, नूतनदास सोनवानी सेवानिवृत्त प्रधान पाठक, शिरोमणी चंद्रा संचालक चंद्रा एकेडमी बिलासपुर मौजूद रहेंगे। कार्यक्रम का आयोजन जैजैपुर विधायक केशव प्रसाद चंद्रा द्वारा किया जा रहा हैं। इस जिला स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह में में 210 उत्कृष्ट शिक्षक एवं 130 सेवानिवृत्त शिक्षकों को शॉल श्रीफल और प्रसस्ति पत्र देकर उनके स्कूली बच्चों का भविष्य गढ़ने के साथ साथ उन्हें सामाजिक सरोकार से जोड़ने के लिए पूरी निष्ठा और लगन के साथ जूटे रहने वाले शिक्षकों का सम्मान वास्तव में शिक्षा के प्रति उनके समर्पण का सम्मान हैं। इन्ही शिक्षकों को उनके सराहनीय सेवाओं के लिए अतिथियों द्वारा सम्मानित किया जाएगा।

जैजैपुर विधायक की सराहनीय पहल लगातार 15 वर्षों से किया जा रहा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन।

जैजैपुर विधायक केशव प्रसाद चंद्रा द्वारा लगातार 15 वर्षों से शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। केशव प्रसाद चंद्रा जब विधायक नही थे तब शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन करते आ रहे हैं, आज इस कार्यक्रम को 15 साल हो गया है। जैजैपुर, बम्हनीडीह, बिर्रा, मालखरौदा, हसौद, में पहले ही यह आयोजन किया जा चुका हैं। इस बार यह आयोजन ग्राम ठठारी में किया जा रहा हैं। जैजैपुर विधायक के इस प्रयास का हर तरफ सराहना हो रहा हैं।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Untitled-x
    नशा मुक्त समाज और युवा थीम के साथ सात दिवसीय विशेष…
  • एक तरफ बेटे के छोड़ जाने पर दुख के आंसू, तो दूसरी तरफ शहीद होने का गर्व शहीद श्री दीपक भारद्वाज को अद्म्य साहस और वीरता के लिए मिला कीर्ति चक्र
    एक तरफ बेटे के छोड़ जाने पर दुख के आंसू, तो दूसरी…
  • WhatsApp Image 2025-08-18 at 09.30.39_ee6bda3d
    Kisaan School : छत्तीसगढ़ के 36 भाजि ल देख खूब…
  • 03
    ब्रम्हाकुमारिज सेंटर ने सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान…
  • वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा सम्मान समारोह, छात्र-छात्राओं में दिखा उत्साह - जैजैपुर विधायक और कलेक्टर समेत अन्य अतिथि रहे मौजूद, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय घिवरा में हुआ आयोजन
    वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में प्रतिभा…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in