• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

शांतिपूर्ण सफल मतदान सेती कलेक्टर जिला के सबो मतदाता, प्रेक्षक, अधिकारी, कर्मचारी संग मीडिया के जताइन आभार

सक्ती 19 नवंबर 2023// कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नूपुर राशि पन्ना ने सक्ती जिले के तीनो विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण सफल मतदान के लिए मतदाताओं, शासकीय अधिकारियों कर्मचारियों, मीडिया के

प्रतिनिधियों और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जिले के लिए नियुक्त सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक, व्यय प्रेक्षक के प्रति आभार जताया है। कलेक्टर श्रीमती पन्ना ने कहा कि प्रशासनिक तैयारियों और सुरक्षा के लिए जरुरी सभी इंतजाम करने जिला प्रशासन सहित संबंधित सभी विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों ने दिन रात एक कर मेहनत की है। महिला अधिकारियों ने भी पुरुष अधिकारियों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर मतदान की प्रक्रिया को निष्पक्ष-शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में अपनी महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई है। उन्होंने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को इसके लिए बधाई और शुभकामनाएं दी है।


जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि स्वतंत्र, निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान के लिए प्रशासनिक तौर पर व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाती है, परंतु मतदान के लिए मतदाताओं को जागरुक बनाने और उन्हें मतदान केन्द्रों तक स्वर्स्फूत पहुंचकर सजगतापूर्वक वोट डालने के लिए प्रेरित करने का काम सबसे चुनौती भरा होता है। मतदाताओं को जागरूक करने के लिए प्रचार प्रसार और जमीनी स्तर पर संबंधित अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा कार्य किया जाता है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनसंपर्क विभाग को निर्वाचन संबंधी सही और सटीक जानकारी जिले के मीडिया को उपलब्ध कराने और मीडिया के प्रतिनिधियों द्वारा चुनाव कार्य से संबंधित महत्वपूर्ण सूचनाओं को अभ्यर्थियों, आमजनता तक पहुंचाने व मतदान संबंधी सभी खबरों को प्रमुख स्थान देने के लिए मीडिया प्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया है।

Related Posts:

  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…
  • WhatsApp-Image-2023-11-30-at-14.52.27
    3 दिसम्बर के बिहनिया बेरा 8 बजे ले शुरू होही मतगणना…
  • WhatsApp-Image-2023-12-04-at-21.54.17
    सफलतापूर्वक निर्वाचन संपन्न होए सेती सबो मिडिया…
  • WhatsApp-Image-2023-11-17-at-08.52.04
    कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना करीन मतदान,…
  • rrrr
    बीएलओ के काम करत शिक्षक के भारी लपरवाही, घर तक नई…
  • IMG-20250208-WA0000-1-780x470
    मीडिया प्रतिनिधि अऊ कलेक्टर कार्यालय के अधिकारि…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in