• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

शराब नहीं पीने पर मारा गया मोहन, जांजगीर-चांपा में फिर हत्या

जांजगीर चांपा। जिले में एक और हत्या से सनसनी फैल गई है, जहां एक शख्य की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है। शराब पीने से मना करने पर हत्या की इस वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की जांच शुरु कर दी है। यह घटना शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान मोहन महिपाल (45) के रूप में हुई है, जो कि तंनौद गांव का रहने वाला था। शराब पीने से मना करने को लेकर उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने उस पर लाठी-डंडे से हमला कर दिया। इस हमले में वो घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर उसको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसी के साथ ही पुलिस ने आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया और आगे की जांच शुरु कर दी है। जल्द ही पुलिस इस मामले में खुलासा कर सकती है।

Related Posts:

  • befunky_2026-5-1_10-41-43
    सक्ती। जिले के डभरा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • 5dc6c209-71f7-4de4-b11a-214584c7805e
    शिवरीनारायण मेला म युवक के हत्या के मामला म आरोपि ल…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • bbc36248-78bc-46eb-a39e-03c8b4b09738
    डंडा से पीट पीट कर हत्या करने वाली महिला आरोपी को…
  • WhatsApp Image 2025-09-06 at 13.04.55_62d5a543
    जगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़👉 खड़े ट्रकों से…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in