• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम खोखरा में जुआ खेलने वाले 11 आरोपियों को पकड़ने में मिली सफलता थाना जांजगीर एवं सायबर टीम पुलिस की संयुक्त कार्यवाही

आरोपियों के कब्जे से जुमला नगदी 21500/रू एवं 52 पत्ती तास बरामद

आरोपियों के विरूद्ध छ.ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3 (2) के तहत की गई कार्यवाही

श्री विवेक शुक्ला (IPS) पुलिस अधीक्षक जांजगीर- चाम्पा के निर्देशन जिले में जुआ, सट्टा खिलाने वालो के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना जांजगीर पुलिस एवं सायबर टीम जांजगीर को मुखबीर सुचना मिला की दिनांक 16.10.2024 को थाना जांजगीर क्षेत्र के ग्राम खोखरा नहर के पास में कुछ लोग रूपयें पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहें है कि सूचना प्राप्त होने पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जांजगीर श्री राजेंद्र कुमार जायसवाल के कुशल मार्गदर्शन में रेड कार्यवाही किया गया। मौके पर आरोपी विकास श्रीवास पिता नरोत्तम श्रीवास, प्रशांत राठौर पिता स्व. सरोज राठौर, रामशंकर राठौर पिता मोटेलाल राठौर, रोशन राठौर पिता शिवकुमार राठौर, कमलेश राठौर पिता तिरिथ राम राठौर, सोनू राठौर पिता शांती लाल राठौर सभी निवासी ग्राम खोखरा थाना जांजगीर, प्रशांत राठौर पिता स्व. सरोज राठौर, आशिष राठौर पिता अश्वनी राठौर, जितेन्द्र राठौर पिता गोविंद राठौर, नीलकमल राठौर पिता शिवशंकर राठौर सभी निवासी पुरानी बस्ती जांजगीर थाना जांजगीर, सुरेन्द्र राठौर पिता सुधराम राठौर निवासी पुटपुरा थाना जांजगीर जिला जांजगीर- चाम्पा को जुआ खेलते पकड़ा जिसके कब्जे से जुमला 21500/ रूपये, 52 पत्ती तास बरामद किया जाकर आरोपियों के विरूद्ध थाना जांजगीर में अपराध क्रमांक 796/2024 धारा 3 (2) छ. ग. जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया है।

उपरोक्त कार्यवाही में निरी. प्रवीण कुमार द्विवेदी थाना प्रभारी जांजगीर, उपनिरी. पारस पटेल सायबर सेल प्रभारी, सउनि रामप्रसाद बघेल थाना जांजगीर, सउनि विवेक सिंह, प्रआर, मनोज तिग्गा, विवेक सिंह, आर. रोहित कहरा, गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, अर्जुन यादव सायबर टीम एवं थाना जांजगीर स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • befc91f2-b190-4d00-9df3-14c0425d3dfb
    थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों…
  • WhatsApp Image 2025-03-28 at 5.30.37 PM
    IPL सट्टा म सक्ती पुलिस के प्रहार
  • 6d087a28-f135-4b6c-8c43-9a2110f6d5ce
    थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम पचरी करमंदी म…
  • a1d27cf7-deb8-4e16-beac-19145826befc
    थाना बलौदा क्षेत्र में कटरा जंगल में जुआ खेलने वाले…
  • dd17bf70-600f-4f58-9651-502a2c6b80fa
    थाना पामगढ़ क्षेत्र म जुआ खेलने वाला 04 आरोपी ल…
  • WhatsApp Image 2024-08-15 at 6.31.57 PM
    थाना शिवरीनारायण क्षेत्र म जुआ खेलने वाला 03 आरोपी…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in