• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

‘हिन्दी संग हम’ पर प्रथम विजेता बने डॉ. अरविन्द जैन एवं डॉ. राम कुमार झा ‘निकुंज’

इंदौर (मप्र)। हिंदीभाषा डॉट कॉम परिवार द्वारा सितम्बर माह में 73वीं स्पर्धा आयोजित की गई। ‘हिन्दी संग हम’ विषय पर इसमें डॉ. अरविन्द जैन (मप्र) ने गद्य में और पद्य में डॉ. राम कुमार झा ‘निकुंज’ ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। विजेताओं के नाम जारी करते हुए मंच-परिवार की सह- सम्पादक श्रीमती अर्चना जैन और संस्थापक-सम्पादक अजय जैन ‘विकल्प’ ने बताया कि, प्राप्त प्रविष्टियों में से श्रेष्ठता अनुरुप निर्णायक मंडल ने गद्य में डॉ. जैन (मप्र) के आलेख ‘राष्ट्रभाषा बिना देश नहीं गतिमान’ को प्रथम और ललित गर्ग (दिल्ली) के ‘हिन्दी भारत के मस्तिष्क का तिलक’ को द्वितीय स्थान दिया है। इसी वर्ग में तृतीय स्थान ‘हिन्दी के संग’ हेतु दिनेश चन्द्र प्रसाद ‘दीनेश’ (पश्चिम बंगाल) ने पाया है।

मंच की संयोजक प्रो.डॉ. सोनाली सिंह, मार्गदर्शक डॉ. एम.एल. गुप्ता ‘आदित्य’, सरंक्षक डॉ. अशोक जी (बिहार), परामर्शदाता डॉ. पुनीत द्विवेदी (मप्र), विशिष्ट सहयोगी एच.एस. चाहिल एवं प्रचार प्रमुख श्रीमती ममता तिवारी ‘ममता’ (छग) ने सभी विजेताओं व सहभागियों को हार्दिक बधाई दी है।

श्रीमती जैन ने बताया कि, 1 राष्ट्रीय कीर्तिमान, 1.52 करोड़ दर्शकों-पाठकों का अपार स्नेह एवं 9 सम्मान प्राप्त मंच द्वारा आयोजित उक्त स्पर्धा में पद्य वर्ग में रचना ‘हिन्दी और स्वाभिमान’ पर प्रथम जीत डॉ. झा ‘निकुंज’ (दिल्ली) ने पाई है। ऐसे ही ‘करो सार्थक’ के लिए डॉ. पूजा अलापुरिया ‘हेमाक्ष’ (महाराष्ट्र) को दूसरा और डॉ. एन.के. सेठी ‘नवल’ (राजस्थान) की रचना ‘हिन्दी भारत का मान’ को तृतीय विजेता घोषित किया गया है।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-05-05 at 6.16.38 PM
    राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित…
  • WhatsApp Image 2026-06-30 at 10.03.32 PM
    🔹बिलासपुर रेंज कार्यालय के दो पुलिस अधिकारियों की…
  • वरिष्ठ पत्रकार कुंजबिहारी साहू की स्मृति में 'जैविक खेती अभियान', पौधरोपण, कॅरियर मार्गदर्शन और जागरूकता कार्यक्रम 6 जुलाई को, वेलविशर फाउंडेशन अकलतरा के तत्वावधान में बनाहिल के ऋषभ महाविद्यालय में होगा आयोजन
    संस्मरण, आलेख, कविता आमंत्रित
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp Image 2026-07-02 at 1.10.55 PM
    श्री रामगोपाल गर्ग, पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in