• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

ग्राम पंचायत हरदी के पंचायत सचिव प्रेमलाल नारंगे आऊ सरपंच ल पद ले हटाये सेती ग्रामीण मन सौंपिन हे ज्ञापन

सक्ति : ग्राम पंचायत हरदी के पंचायत सचिव प्रेम लाल नारंगे और सरपंच को तत्काल पद से हटाने की शिकायत ग्राम हरदी के मुकेश कुमार बंजारे तथा ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा बताया जा रहा है

की कार्यालय जनपद पंचायत जैजैपुर जिला सक्ति का पत्र क्र./2710/टी0एल0/ज. पं./2024 दिनांक 15/07/2024 के अनुसार ग्राम पंचायत हरदी जनपद पंचायत जैजैपुर के वित्तीय वर्ष 2020-21 से 2023 -24 तक के 15 वे वित्त की जी. पी. डी. पी. के कार्य एवम राशि (46लाख 42 हजार रूपये) की आहरण की जांच कर पंचायत सचिव प्रेमलाल नारंगे के विरुद्ध दंडनात्मक कार्यवाही करने के संबंध में शिकायत किया गया था उक्त शिकायत के संबंध में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत जैजैपुर के द्वारा जांच टीम गठित किया गया था जिसमे जांचकर्ता के जांच प्रतिवेदन के अनुसार ग्राम हरदी में विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए किसी एक ही एजेंसी को भुगतान किया गया है:-
1) श्री कांता प्रसाद साहू को कुल राशि 667000 रूपये (छ: लाख सड़सठ हजार रूपये)
2) श्री रोहित कुमार बंजारे को कुल राशि 741627 रूपये (सात लाख इकतालीस हजार छ: सौ सत्ताईस रूपये)
3) श्री राजेश बोलवेल को कुल राशि 364000 (तीन लाख चौसठ हजार रुपए)


उपरोक्तानुसार विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए तीनों एजेंसी को कुल राशि 1722627 रुपए ( सत्रह लाख बाईस हजार छ: सौ सत्ताईस रूपये) की राशि का भुगतान किया गया है इनका बिल वाउचर बिना जी. एस. टी. एवम टिन नम्बर का है इस प्रकार सरपंच एवम सचिव का उक्त कृत्य आर्थिक अनियमितता की श्रेणी में आता है इस प्रकार शिकायत कर्ता और ग्रामीणों ने कलेक्टर को निवेदन करते हुए कुल 17 लाख 22 हजार 6 सौ 22 रूपये की वसूली करने तथा इस प्रकार शासकीय पैसे को भ्रष्टाचार करने के संबंध में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अन्तर्गत एवम छत्तीसगढ़ पंचायती राज अधिनियम की धारा 40 के तहत सरपंच एवम सचिव को तत्काल पद से हटाने एवम भारतीय न्याय संहिता के अन्तर्गत शासकीय पैसे को भ्रष्टाचार करने के संबंध में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करने की मांग कलेक्टर सक्ति से की है तथा आवश्यक कार्यवाही हेतु इसकी प्रतिलिपी अवर सचिव पंचायत एवम ग्रामीण विकास विभाग मंत्रालय रायपुर, एवम अवर सचिव मुख्यमंत्री सचिवालय मंत्रालय रायपुर तथा संचालक, पंचायत संचालनालय विकास विभाग नवा रायपुर, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सक्ति , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जांजगीर चांपा को किया गया है

Related Posts:

  • e6420a59-87b6-4d32-a156-2c15fcb59e77
    ग्राम पंचायत हरदी जैजैपुर के पंचायत सचिव प्रेमलाल…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp-Image-2024-05-24-at-14.59.17
    हरदी के पंचायत सचिव प्रेमलाल नारंगे के विरूद्ध जिला…
  • WhatsApp Image 2026-06-25 at 11.15.59 AM
    बंसुला में निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप,…
  • जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर के गांव से पहुंच रहे ग्रामीण  जनदर्शन में आज कुल 26 आवेदन हुए प्राप्त
    जनदर्शन में कलेक्टर को अपनी समस्याएं बताने दूर-दूर…
  • सक्ति जिला जनदर्शन में अपर कलेक्टर ने सुनी लोगों की समस्याएं,
    सक्ति जिला जनदर्शन में अपर कलेक्टर ने सुनी लोगों की…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in