• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

91 पाव देशी प्लेन शराब के साथ दो आरोपी को पकड़ने में थाना अकलतरा पुलिस को मिली बड़ी सफलता

  • आरोपियों के कब्जे से परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल भी बरामद
  • आरोपियों के विरुद्ध धारा आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया पुलिस अधीक्षक श्री विजय कुमार पाण्डेय IPS के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कुमार कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में अवैध शराब बिक्री करने के वालो के विरुद्ध लगातार अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में थाना अकलतरा पुलिस द्वारा दिनांक 22 मई 2026 को थाना अकलतरा पुलिस मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि दो व्यक्ति मोटर सायकल पल्सर क्रमांक CG11 BQ 8388 में अवैध शराब बिक्री हेतु एक बोरे में भारी मात्रा में शराब लेकर अकलतरा से तरौद चौक की ओर जा रहे हैं कि सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध मोटर सायकल को रोका गया। वाहन में सवार व्यक्तियों से पूछताछ करने पर वे संतोषजनक जवाब नहीं दे सके। गवाहों की उपस्थिति में बोरे की तलाशी लेने पर उसमें देशी मदिरा प्लेन शराब बरामद हुई। गिनती करने पर कुल 90 नग देशी मदिरा प्लेन शराब प्रत्येक शीशी में 180 एमएल भरी हुई पाई गई, जिसकी कुल मात्रा 16.200 लीटर एवं अनुमानित कीमत लगभग ₹7200 आंकी गई। गिरफ्तार आरोपियों का नाम
  1. मोहित यादव पिता स्व. कंठीराम यादव, उम्र 34 वर्ष, निवासी वार्ड क्रमांक 14 अकलतरा
  2. सत्यपाल नोरगे उम्र 26 वर्ष, निवासी मुरलीडीह थाना मुलमुला जिला जांजगीर-चांपा

आरोपियों के विरुद्ध थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 289/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

इस सराहनीय कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, HC रेमन सिंह राजपूत, आरक्षक महेंद्र राज एवं शेष नारायण साहू का विशेष योगदान रहा।

Related Posts:

  • befc91f2-b190-4d00-9df3-14c0425d3dfb
    थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-04-19 at 7.56.04 PM
    130 पाव देशी शराब के साथ अलग अलग जगहों से मोटर सायकल…
  • 37165ddc-2a09-4c28-95e2-29fcf1efee21
    अवैध रूप ले 44 पाव देशी प्लेन दारू रख के बलेनो कार म…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in