• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

सक्ती थाना क्षेत्रांतर्गत 02 अलग-अलग जगहों पर चोरी करने वाला आरोपी भागीरथी साहू गिरफ्तार।◾ चोरी का मशरूका सहित चोरी की मोटर सायकल बरामद।

◾थाना सक्ती के अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस 2023 एवं अपराध क्रमांक 343/2025 धारा 331(4), 305(ए) बीएनएस 2023 में अज्ञात आरोपी द्वारा चोरी की घटनाएं कारित की गई थीं। जिस पर श्रीमान पुलिस अधीक्षक श्री प्रफ्फुल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के परिपालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) एवं श्रीमान अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ. भुनेश्वरी पैकरा के मार्गदर्शन में अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात आरोपी एवं मशरूका की लगातार पता तलाश की जा रही थी।


◾प्रकरण की विवेचना दौरान दिनांक 31.05.2026 को थाना स्टाफ द्वारा जुर्म-जरायम एवं माईनर एक्ट की कार्यवाही के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि करोरपारा सक्ती के पास एक व्यक्ति चोरी का सामान बेचने की फिराक में मोटर सायकल सहित खड़ा है। सूचना पर तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा गया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम भागीरथी साहू पिता स्व. लखन लाल साहू उम्र 27 वर्ष निवासी डूमरपाली थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ़ (छ.ग.) बताया। आरोपी से पूछताछ एवं मेमोरेण्डम कथन लेने पर उसने थाना सक्ती क्षेत्र में ग्राम हरेठी के आंगनबाड़ी में एवं वार्ड नंबर 06 सक्ती निवासी गोलू के घर पर में दो अलग-अलग चोरी की घटनाएं करना स्वीकार किया।
◾आरोपी ने बताया कि जुआ खेलने की लत के कारण पैसों की आवश्यकता पड़ने पर वह चोरी की घटनाएं करता था। माह सितम्बर 2025 में ग्राम हरेठी स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में खिड़की से अंदर घुसकर टीवी, टेबल पंखा, एग्जास्ट पंखा, ट्यूब लाइट एवं खाद्य सामग्री, कीमती लगभग 20,000/- रुपये की चोरी करना स्वीकार किया। वहीं माह जनवरी 2026 में बुधवारी बाजार सक्ती क्षेत्र स्थित एक सूने मकान का ताला तोड़कर घर के अंदर रखे चांदी के सिक्के, कांसे के बर्तन एवं नगदी रकम, जुमला लगभग 15,000/- रुपये की चोरी करना स्वीकार किया।
◾आरोपी भागीरथी साहू ने यह भी बताया कि कुछ दिन पूर्व वह बेलपहाड़ (उड़ीसा) से बिना नम्बर प्लेट की एक लाल रंग की हीरो होंडा स्प्लेण्डर मोटर सायकल चोरी कर लाया था तथा पूर्व में चोरी किए गए सामान को बेचने हेतु सक्ती आया था।

◾आरोपी के कब्जे से निम्न मशरूका बरामद किया गया।
03 नग कांसे का गिलास
02 नग कांसे का कटोरा
01 नग हीरो होंडा स्प्लेण्डर मोटर सायकल (लाल रंग)
◾उपरोक्त बरामद मशरूका को विधिवत जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया।
आरोपी भागीरथी साहू पिता स्व. लखन लाल साहू उम्र 27 वर्ष निवासी डूमरपाली थाना भूपदेवपुर जिला रायगढ़ (छ.ग.) को दिनांक 31.05.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमाण्ड पर उप जेल सक्ती दाखिल किया गया है।
◾उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक लखन लाल पटेल, थाना प्रभारी सक्ती के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक मिथुन सुल्तान एवं हेमंत राठौर व आरक्षक दीपक बंजारे का महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • be015479-eb9f-4507-a128-986971477ba0
    थाना जांजगीर क्षेत्रअंतर्गत नहरिया बाबा हनुमान मंदिर…
  • 53be2363-f07e-4367-81d2-d0d0b520ad38
    अपन के घरवाली ल चाकू ले मारके मौत के घाट उतरोइया…
  • befc91f2-b190-4d00-9df3-14c0425d3dfb
    थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलने वाले 04 आरोपियों…
  • WhatsApp Image 2025-09-06 at 13.04.55_62d5a543
    जगीर चांपा पुलिस ब्रेकिंग न्यूज़👉 खड़े ट्रकों से…
  • WhatsApp Image 2026-05-09 at 7.16.56 PM
    चोरी के मोटरसाइकल के साथ 03 आरोपियों को पकड़ने में…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in