• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

शराब भट्टी में मामूली विवाद के बाद चाकूबाजी आरोपी चंद घंटे में गिरफ्तार, न्यायिक रिमांड पर भेजा गया

  • आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद
  • नाम आरोपी मंजीत सिंह निवासी सुपेला, भिलाई (छ.ग.)

थाना अकलतरा क्षेत्र अंतर्गत शराब भट्टी में मामूली विवाद के बाद हुए मारपीट एवं चाकूबाजी के मामले में अकलतरा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

विवरण प्रार्थी धीरज खाण्डेकर निवासी ग्राम करूमहू थाना मुलमुला अपने दोस्त हेतराम केवट के साथ दिनांक 26/05/26 को अकलतरा आए हुए थे। दोनों अपना काम निपटाने के बाद अकलतरा स्थित शराब भट्टी में शराब पीने गए थे। इसी दौरान शराब भट्टी के चखना दुकान संचालक मंजीत सिंह निवासी सुपेला, भिलाई (छत्तीसगढ़) से सिगरेट एवं चखना लेने के बाद पैसों को लेकर विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर आरोपी मंजीत सिंह ने गाली-गलौच करते हुए जान से मारने की धमकी दी तथा हाथ -मुक्का एवं धारदार चाकू से धीरज खाण्डेकर एवं हेतराम केवट पर हमला कर दिया।

टना में धीरज खाण्डेकर के बाएं हाथ की भुजा के पास चोट आई, वहीं हेतराम केवट के दाहिने हाथ की मुट्ठी में चोट लगी। मामले की रिपोर्ट पर थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 293/26 कायम कर विवेचना में लिया गया।

विवेचना के दौरान आरोपी मंजीत सिंह के विरुद्ध अपराध के पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर पुलिस द्वारा आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

उक्त कार्रवाई में निरीक्षक भास्कर शर्मा थाना प्रभारी अकलतरा, ASI सुरेंद्र कश्यप एवं आरक्षक शेष साहू का विशेष योगदान रहा।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp Image 2026-07-12 at 3.45.53 PM
    बालक की हत्या कर खेत में गाड़कर शव छुपाने वाला शातिर…
  • 7e35f9a5-8b30-488b-ac6d-7655aa3fc8ee
    पैसा मांग कारोइया आरोपी महिला ल उतारिस मौत के घाट…
  • WhatsApp Image 2026-06-14 at 5.09.55 PM
    दो सगे भाइयों ने किया AC चोरी का खेल, मुलमुला पुलिस…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in