• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

छत्तीसगढ़ महतारी वंदन योजना हेतु आवश्यक डॉक्युमेंट्स एवं पात्रता

महतारी वंदन योजना अंतर्गत फार्म भरने की प्रक्रिया हुई प्रारंभ

प्रथम चरण अंतर्गत 5 फरवरी से 20 फरवरी तक भरा जा सकता है आवेदन

जिला स्तर और विकासखंड स्तर पर जारी किया गया हेल्पलाइन नंबर

सक्ती/बेलादुला:, 05 फरवरी 2024/छत्तीसगढ़ शासन की महत्वकांक्षी योजना महातारी वंदन योजना का फार्म आज दिनांक से भरवाना प्रारंभ कर दिया गया है। योजना 01 मार्च 2024 से सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ में लागू की जाएगी। योजनांतर्गत पात्रता विवाहित महिला जो छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी हो। आवेदन के कलेण्डर वर्ष अर्थात जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है उस वर्ष 01 जनवरी को विवाहित महिला कीआयु 21 वर्ष से कम न हो। विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र होंगी। आवेदन प्राप्त करने की तिथि 05.02.2024 से 20.02.2024 तक निर्धारित किया गया है। आवेदन आंगनबाड़ी केन्द्रों में निशुल्क प्रदान किया जा रहा है। योनजा के सम्पूर्ण जानकारी के लिए अपने नजदिकी आंगनबाड़ी केन्द्र एवं ग्राम पंचायत सचिव से सम्पर्क कर सकते है। योजना की जानकारी के लिए राज्य स्तर पर हेल्पलाईन नंबर 0771-2220006 चालू किया गया है। इस प्रकार जिला प्रशासन द्वारा जिला स्तर पर हेल्पलाईन नंबर 9300491948 एवं ब्लाक स्तर पर सक्ती 7611167678 जैजैपुर 7974867106 मालखरौदा 9907401417 एवं डभरा 8878163189 जारी किया गया है। पहले चरण में आंगनबाड़ी केन्द्र, पंचायत, वार्ड कार्यालय एवं परियोजना कार्यालय में आवेदन दिनांक 05.02.2024 से 20.02.2024 तक लिया जावेगा। पोर्टल (https://www.mahatarivandan.cgstate.gov.in) के वेबसाईड पर आनलाईन आवेदन किया जा सकता है। आवेदक महिला को आवेदन किये जाने हेतु आवेदन के साथ निम्नलिखित दस्तावेज संलग्न किया जाना आवश्यक होगा ।

1) आधार कार्ड

2) राशन कार्ड

3) मोबाइल नंबर

4) निवास प्रमाण पत्र

5) बैंक खाता पासबुक की फोटोकॉपी

6)पासपोर्ट साइज की फोटो

7) वोटर आईडी कार्ड या अन्य पहचान पत्र

8) आवेदक छत्तीसगढ़ राज्य का मूल निवासी हो

9) आवेदक महिला की आयु न्यूनतम 21 वर्ष से अधिकतम 60 वर्ष तक होने चाहिए।

10) आवेदक का बैंक खाता नंबर आधार से लिंक होना चाहिए।

फार्म भरने का पता – प्रिया डिजिटल सेवा केंद्र, ग्रामीण बैंक शाखा बेलादुला मो. – 9977109155

Related Posts:

  • Untitled12
    महतारी वंदन योजना : कलेक्टर सबो सीईओ, सीएमओ,…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • विडंबना/एक नही तीन तीन बार आवेदन देने के बाद भी नही मिला आवास,आवेदन फार्म मिला, कूड़े के ढेर में
    विडंबना/एक नही तीन तीन बार आवेदन देने के बाद भी नही…
  • 1-5
    महतारी वंदन योजना की ई-केवाईसी में रायगढ़ प्रदेश में अव्वल
  • 12ea4bbe-6228-43b9-8368-cbc6e7171910
    श्री रामलला प्राण प्रतिष्ठा रामोत्सव 22 जनवरी
  • WhatsApp Image 2024-07-30 at 5.13.52 PM
    कार्यालय छत्तीसगढ़ प्रदेश शिक्षक फेडरेशनप्रेस विज्ञप्ति

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in