• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

पामगढ़ के वृद्धाश्रम में इलाज के अभाव में बुजुर्ग महिला की मौत, 11 घंटे बाद भी बिस्तर में पड़ी रही लाश, संचालिका के पास फुर्सत नहीं

जांजगीर जिला के पामगढ़ में संचालित देव सेवा समिति वृद्धाश्रम में एक बुजुर्ग महिला की इलाज के अभाव में मौत हो गई। संचालिका इसकी सूचना देने के बावजूद वह घर में मेहमान आने का बहाना बनाकर मुंह मोड़ ली। मौत के लगभग 11 घंटे बाद भी उसकी लाश बिस्तर पर ही पड़ी रही। खबर लिखे जाने तक पुलिस पंचनामा कार्यवाही कर रही थी|

पामगढ़ में संचालित देव सेवा समिति वृद्धाश्रम में शक्ति जिला की 75 वर्षीय डोकरी बाई पिछले दो सालों से यहां रह रही थी। वहां उपस्थित कर्मचारियों ने बताया कि पिछले 15 दिनों से वह महिला बीमार चल रही थी। इसकी जानकारी कर्मचारियों ने समिति के संचालक श्रीमती अगम बर्मन को दी गई थी। इस बीच संचालिका कई बार पामगढ़ किंतु महिला की का इलाज करने की जहमत नही उठाई, आखिरकार बुधवार की तड़के 4:00 बजे उसने बिस्तर में ही दम तोड़ दिया। सुबह जब कर्मचारी सभी बुजुर्ग को उठाएं तब इस बात की जानकारी हुई| इसकी सूचना कर्मचारियों ने तत्काल संचालिका को दी लेकिन उन्होंने यहां आना जरूरी नहीं समझी।

इसकी जानकारी जब वार्ड के पार्षद और नगर अध्यक्ष को लगी तो वह मौके पर पहुंचे और संचालिका को फोन के माध्यम से संपर्क किया तब उन्होंने घर में मेहमान आने का बहाना बनाते हुए जिम्मेदारी से मुंह मोड़ लिया। वृद्ध महिला लाश लगभग 11 घंटे से अधिक समय तक बिस्तर पर पड़ी रही। खबर लिखे जाने तक मौके पर पुलिस पहुंचकर पंचनामा की कार्यवाही कर रही है।

इस घटना ने मानवता को एक बार फिर शर्मसार किया है। जिस वृद्ध आश्रम के लिए सरकार द्वारा लाखों रुपए खर्च किए जाते हैं| ताकि असहाय बुजुर्गो का सही ठंग से जीवन के अंतिम पठाव को जी सके| लेकिन पामगढ़ में बुजुर्गों के साथ किस तरह का व्यवहार होता है यह सब आपके सामने है। इस घटना के बाद लोगों में रोष व्याप्त है। आपको बता दें कि इस वृद्धाश्रम में घपलेबाजी को लेकर पहले भी संचालिका पर प्रश्न उठ चुका है।

Related Posts:

  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • WhatsApp Image 2026-05-05 at 6.16.38 PM
    राष्ट्रीय स्वयं संघ के राष्ट्र प्रथम भाव से प्रभावित…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in