• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

विभिन्न जनप्रतिनिधि, कलेक्टर और एसपी ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर कासे की बटकी में लिया बोरे बासी का स्वाद

विभिन्न जनप्रतिनिधि, कलेक्टर और एसपी ने अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर कासे की बटकी में लिया बोरे बासी का स्वाद

संवाददाता

राम कुमार मनहर  

मोबाईल नंबर 9977109155

 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के सीधे साधे श्रमिकों और किसानों का मान बढ़ाने के लिए मजदूर दिवस के दिन लोगों से बोरे-बासी खाने की अपील की है। जिसके तहत आज नवगठित सक्ती जिले के कलेक्टर कार्यालय परिसर में विभिन्न जनप्रतिनिधि, कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना, पुलिस अधीक्षक श्री एम आर आहिरे सहित अधिकारी कर्मचारियों ने कासे की बटकी में छत्तीसगढ़िया संस्कृति के प्रमुख आहार बोरे बासी के साथ आम की चटनी, टमाटर की चटनी, मिर्ची, प्याज, अचार, आलू की सब्जी आदि का स्वाद लिया। इस अवसर पर गिरधर जायसवाल, पिंटू ठाकुर, पार्षद महबूब खान सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि और अधिकारी कर्मचारी शामिल हुवे। इसी प्रकार जिले के अन्य विभिन्न स्थलों पर भी बोरे बासी तिहार का आयोजन किया गया।

बोरे-बासी प्रदेश की जीवनशैली का है अहम हिस्सा

तेज धूप और गर्मी में जब छत्तीसगढ़ का मेहनतकश श्रमिक और किसान खाने के लिए गमछा बिछाकर अपना डिब्बा खोलता है, तो उसमें पताल चटनी, गोंदली के साथ बोरे बासी जरुर देखने को मिलता है। पोषक तत्वों से भरपूर इस बोरे बासी से वैसे तो लोग परीचित थे पर इसे वैश्विक स्तर पर नई पहचान दिलाने की अहम भूमिका छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने निभाई है। बासी के साथ आम तौर पर भाजी खाया जाता है। पोषक मूल्यों के लिहाज से भाजी में लौह तत्व प्रचुर मात्रा में विद्यमान रहते हैं। इसके अलावा बासी के साथ दही या मही सेवन किया जाता है। जिसमें बड़ी मात्रा में कैल्शियम रहता है। इसके सेवन के फायदों को देखते हुए धीरे-धीरे ये देश-विदेश में भी लोकप्रिय हो रहा है। बच्चों से लेकर बड़े बुजुर्ग भी बड़े चाव से बोरे बासी खाना पंसद करते हैं। बोरे-बासी यहां की जीवनशैली का एक अहम हिस्सा है।

बोरे बासी में ताजा बने चावल (भात) की अपेक्षा करीब 60 फीसदी ज़्यादा होती है कैलोरी

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध बोरे बासी का शोध अमेरिका में भी किया जा चुका है। वहां इसका अंग्रेजी नाम होल नाइट वाटर सोकिंग राइस रखा है। शोध में यह पाया गया है कि बोरे बासी में ताजा बने चावल (भात) की अपेक्षा इसमें करीब 60 फीसदी कैलोरी ज्यादा होती है। इसके अलावा कई शोधों में यह पाया गया है कि बोरे बासी में विटामिन बी 12 की प्रचुर मात्रा के साथ आयरन, पोटेशियम, कैल्शियम भी भरपूर होती है। बोरे बासी ब्लडप्रेशर और हाइपरटेंशन को नियंत्रित करने का भी काम करता है।

नोट बोरे बासी तिहार का फोटो या वीडियो हमारे चैनल सीजी पंचायत न्यूज पर खबर के लिए 9977109155 पर बोरे बासी खाते हुए अपना नाम पता जानकारी भेज सकते है 

 विधानसभा क्षेत्र चंद्रपुर विधायक ने ग्रामीणों के साथ लिया बोरे बासी का आनंद

जिला स्तरीय अल्प संख्यक कल्याण समिति की बैठक संपन्न

सक्ती 1 मई 2023/ विधानसभा क्षेत्र चंद्रपुर के विधायक श्री राम कुमार यादव ने मजदूर दिवस के अवसर पर अपने क्षेत्र के विभिन्न ग्रामीणों के साथ बोरे बासी का आनंद लिया। विधायक श्री रामकुमार यादव के निवास मे बोरे बासी तिहार के अवसर पर प्रमुख रूप से क्षेत्र के श्री पारस यादव देवा लहरे, प्रताप चंद्रा, अयोध्या भारद्वाज, लच्छन सतरंज, रुपेश गवेल, परमानन्द मनु जायवाल आदि शामिल हुवे।

 अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर जनपद पंचायत डभरा के सभाकक्ष में जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि श्री दयालचंद सोनी, मुख्यपालन कार्यपालन अधिकारी श्री आर एस नायक, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री बी एल वारे, डोमनपुर सरपंच सहित जनपद के सभी स्टाफ ने बोरे बासी का स्वाद लिया और श्रमवीरों के प्रति सम्मान व्यक्त किया।

 

Related Posts:

  • नोट बोरे बासी तिहार का फोटो या वीडियो हमारे चैनल सीजी पंचायत न्यूज पर खबर के लिए 9977109155 पर बोरे बासी खाते हुए अपना नाम पता जानकारी भेज सकते है 
    बोरे बासी तिहार, मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के…
  • मगधा यादव समाज का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
    मगधा यादव समाज का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न
  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Untitled-1 copy
    छत्तीसगढ के वेदांता पावर प्लांट सक्ती में दर्दनाक…
  • psfbfa88_afhfdhfdh_625x300_03_February_25
    साग सब्जी के दाम म भारी गिरावट, आम लोगन खुश, फेर…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in