• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

बिलासपुर में पहली बार ऐसा भयावह जलभराव पानी में डूबी गैस एजेंसी सिलेंडर तैरते नजर आए लोगों में दहशत

बिलासपुर। लगातार हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की व्यवस्था की हकीकत सामने ला दी है। वार्ड क्रमांक 64 महामाया नगर आशाबंद बिरकोना स्थित इंडियन ग्रामीण वितरक गैस एजेंसी में इतना अधिक जलभराव हो गया कि गैस सिलेंडर पानी में तैरते हुए दिखाई दिए। स्थानीय लोगों का कहना है कि बिलासपुर में ऐसा जलभराव पहली बार देखने को मिला है।

हालात इतने गंभीर हो गए कि आसपास के कई घरों में भी पानी घुस गया। एक महिला का घर आधे से अधिक पानी में डूब गया, जिससे उनके छोटे-छोटे बच्चों को घर छोड़कर सड़क पर आना पड़ा। पूरे क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल बना हुआ है।

गैस एजेंसी के संचालक सुरेश साहू ने बताया कि उन्होंने नगर निगम को कई बार सूचना दी। सूचना मिलने पर जेसीबी मौके पर पहुंची लेकिन बिना प्रभावी कार्रवाई किए वापस लौट गई। इससे लोगों का गुस्सा और बढ़ गया।

नगर निगम की लापरवाही से नाराज होकर गैस एजेंसी संचालक और स्थानीय नागरिकों ने सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पानी की निकासी नहीं की गई और कोई बड़ा हादसा हो गया तो इसकी पूरी जिम्मेदारी नगर निगम प्रशासन की होगी।

स्थानीय नागरिकों ने तत्काल जल निकासी प्रभावित परिवारों को राहत और जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की है।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • Untitled-1 copy
    छत्तीसगढ के वेदांता पावर प्लांट सक्ती में दर्दनाक…
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • LPG-gas-860x484
    गैस रिफिल कराने अचानक जागे छत्तीसगढ़ के लोग! एक ही…
  • b1df6efa-b5cd-4b77-8c6d-c1db340f6e3f
    सुबह हो या शाम… सबके जीवन म हे बस राम-राम-राम
  • iran-war_large_1836_23
    अमेरिका-ईरान युद्ध से अब इंटरनेट सेवाओं पर संकट के बादल

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in