• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

PM आवास सूची को लेकर ग्राम सभा में हंगामा, नाम नहीं होने पर मां-बेटी ने किया आत्मदाह का प्रयास

राजनांदगांव। जिले के सुकुलदैहान पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत ढीलापहरी में प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) के हितग्राही चयन को लेकर ग्राम सभा के दौरान उस समय हंगामा मच गया, जब आवास सूची में नाम नहीं होने से नाराज एक महिला और उसकी बेटी ने पंचायत भवन के भीतर खुद पर ज्वलनशील पदार्थ छिड़ककर आत्मदाह का प्रयास किया। मौके पर मौजूद ग्रामीणों, पंचायत प्रतिनिधियों और पुलिस की तत्परता से दोनों को समय रहते रोक लिया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया।

जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत ढीलापहरी में प्रधानमंत्री आवास योजना के पात्र हितग्राहियों की सूची को लेकर ग्राम सभा आयोजित की गई थी। बैठक के दौरान जैसे ही चयनित हितग्राहियों की सूची पढ़ी गई, एक महिला ने अपना नाम सूची में नहीं होने पर आपत्ति जताई। इस दौरान पंचायत अधिकारियों और ग्रामीणों के बीच काफी देर तक बहस होती रही।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद बढ़ने पर महिला और उसकी बेटी ने अचानक अपने साथ लाया गया ज्वलनशील पदार्थ खुद पर उड़ेल लिया और आत्मदाह का प्रयास किया। घटना से पंचायत भवन में अफरा-तफरी मच गई। मौजूद लोगों ने तत्काल दोनों को पकड़कर सुरक्षित बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही सुकुलदैहान पुलिस चौकी की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों महिलाओं को समझाइश दी और आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। घटना में किसी के झुलसने की सूचना नहीं है।

बताया जा रहा है कि महिला का आरोप है कि वह प्रधानमंत्री आवास योजना की पात्र हितग्राही है, लेकिन इसके बावजूद उसका नाम अंतिम सूची में शामिल नहीं किया गया। वहीं पंचायत प्रशासन का कहना है कि हितग्राहियों का चयन शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों और ग्राम सभा की प्रक्रिया के अनुसार किया जाता है।

घटना के बाद प्रशासन ने पूरे मामले की जानकारी ली है। अधिकारियों का कहना है कि यदि हितग्राही चयन प्रक्रिया को लेकर किसी प्रकार की शिकायत प्राप्त होती है तो नियमानुसार उसकी जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • विडंबना/एक नही तीन तीन बार आवेदन देने के बाद भी नही मिला आवास,आवेदन फार्म मिला, कूड़े के ढेर में
    विडंबना/एक नही तीन तीन बार आवेदन देने के बाद भी नही…
  • 1-5
    महतारी वंदन योजना की ई-केवाईसी में रायगढ़ प्रदेश में अव्वल
  • Brutal-Murder-Stories
    फ्रिज, नीला ड्रम, कुकर…, जब इश्क बना कातिलाना,…
  • WhatsApp-Image-2026-03-30-at-1.49.19-PM-860x645
    छत्तीसगढ़ ने रचा इतिहास: चालू वित्तीय वर्ष में 6 लाख…
  • WhatsApp Image 2026-06-25 at 11.15.59 AM
    बंसुला में निर्माण कार्यों में भ्रष्टाचार के आरोप,…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in