• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार, 15 लीटर कच्ची शराब जब्त थाना नवागढ़ पुलिस की कार्यवाही

  • आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए भेजा गया न्यायिक रिमांड पर _प्रभारी पुलिस अधीक्षक श्रीमति निवेदिता पाल के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप के कुशल मार्गदर्शन में थाना नवागढ़ पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए 15 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम रोगदा निवासी अशोक कुमार साहू अपने घर में भारी मात्रा में कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है की सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम द्वारा गवाहों के समक्ष आरोपी अशोक कुमार साहू पिता माल कुमार साहू, उम्र 31 वर्ष, निवासी रोगदा, थाना नवागढ़ के घर पर दबिश दी गई। घेराबंदी कर रेड कार्यवाही में आरोपी के कब्जे से एक लाल-सफेद प्लास्टिक की बोरी के अंदर प्लास्टिक थैला में पाउच में भरी लगभग 15 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 1500 रुपये है। आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 146/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत थाना नवागढ़ में मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक कमलेश सेंडे थाना प्रभारी नवागढ़ एवं थाना स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-04-25 at 8.23.49 PM
    थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम रोगदा में जुआ खेल रहे…
  • WhatsApp Image 2026-05-13 at 7.08.04 PM
    30 लीटर अवैध शराब कच्ची महुआ शराब एवं 20 पाव देशी…
  • WhatsApp Image 2026-04-03 at 2.39.03 PM
    ग्राम खपरी दोहरे अंधे हत्या कांड की गुत्थी 48 घंटे…
  • fb5114cb-b5c7-4e49-9f92-a22122da09ba
    अवैध दारू बिक्री करोइया के विरुद्ध ताबड़तोड़ कारवाही…
  • b9dd9260-f6fe-45f1-bae2-1de952cb07bf
    12 लीटर कच्ची महुआ शराब के संग दो आरोपी होइस…
  • WhatsApp Image 2026-05-18 at 7.05.57 PM
    अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री के मामले में थाना चांपा…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in