• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

06 लीटर महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ्तार


थाना – नगरदा, जिला – सक्ती (छत्तीसगढ़)
अपराध क्रमांक: 45/2026
धारा: 34(2) आबकारी एक्ट
आरोपी का विवरण:
दुकालू राम खांडे, पिता – जगत राम खांडे, उम्र – 64 वर्ष, निवासी – ग्राम सुंदरेली, थाना नगरदा, जिला सक्ती (छ.ग.)
श्रीमान पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल (रा.पु.से.) एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ती डॉ. भुवनेश्वरी पैंकरा (रा.पु.से.) के निर्देशन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक कमल किशोर महतो के मार्गदर्शन में थाना नगरदा पुलिस द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध कार्रवाई की गई।
दिनांक 02/05/2026 को सउनि राधेश्याम राठौर को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम नगरदा के बड़े नहर के पास, ग्राम सुंदरेली निवासी दुकालू राम खांडे अवैध रूप से हाथ भट्ठी से निर्मित कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु रखा है।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम एवं गवाहों के साथ मौके पर दबिश दी गई। दबिश के दौरान आरोपी दुकालू राम खांडे को अवैध रूप से महुआ शराब रखते एवं बिक्री हेतु तैयार करते पाया गया।
आरोपी के कब्जे से:
05 लीटर क्षमता की पीले रंग की प्लास्टिक जरीकेन में 05 लीटर कच्ची महुआ शराब
01 सफेद बोतल में लगभग 01 लीटर कच्ची महुआ शराब
कुल 06 लीटर अवैध महुआ शराब, जिसकी अनुमानित कीमत ₹1200/- है, जप्त की गई।
आरोपी को धारा 94 बीएनएसएस के तहत नोटिस देकर वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने हेतु कहा गया, परंतु आरोपी द्वारा कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया। इसके पश्चात गवाहों के समक्ष उक्त शराब को विधिवत जप्त कर कब्जे पुलिस लिया गया।
उक्त कृत्य अपराध पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर दिनांक 02/05/2026 को गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
कार्यवाही में शामिल अधिकारी/कर्मचारी:
सउनि राधेश्याम राठौर, प्र.आर. 327 देव कुमार बरेठ, आर. 270 सुभाष कटकवार, आर. 73 घनश्याम यादव, आर. 209 दिलीप सिदार का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • WhatsApp Image 2026-06-10 at 11.56.54 AM
    -ःः मालखरौदा थाना क्षेत्र के सेंदुरस गांव में हुये…
  • WhatsApp Image 2026-05-08 at 7.05.12 PM (1)
    06 लीटर महुआ शराब के साथ 01 आरोपी गिरफ़्तार
  • 59e0cae6-e31e-4871-9f26-e93df899d9ca
    शादी का झांसा देकर नाबालिग बालिका को बहला फुसलाकर…
  • eb1b7585-2837-4ce7-a364-0fd3408cbb84
    50 लीटर कच्चा महुआ दारू के संग 03 आरोपी गिरफ्तार
  • WhatsApp Image 2025-07-28 at 19.56.36_9e856656
    थाना जैजैपुर जिला सक्ती छ0ग0
  • 53be2363-f07e-4367-81d2-d0d0b520ad38
    अपन के घरवाली ल चाकू ले मारके मौत के घाट उतरोइया…

Primary Sidebar

Latest News

रक्तदान शिविर ….

श्री सिद्ध हनुमान मंदिर की 166वीं महाआरती में पंडित श्रीकांत शर्मा हुए शामिल

चंद्रशेखर आजाद की जयंती पर दी गई श्रद्धांजलि…

गुप्त नवरात्रि 2026 : नवमीं तिथि पर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार परम सौभाग्य गौमाता के दर्शन लाभ

शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा, ₹2.04 करोड़ की ठगी करने वाले पति-पत्नी गिरफ्तार

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

National Flag Adoption Day पर खास आलेख…

डीजल चोरी का फरार ड्राइवर पंजाब से गिरफ्तार

“अब शराब पीकर वाहन चलाना पड़ेगा भारी — माननीय मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जांजगीर कोर्ट ने सुनाई अनोखी सजा”

19 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ अलग अलग जगहों से 02 आरोपी गिरफ्तार

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in