• Skip to main content
  • Skip to primary sidebar
  • Skip to footer
CG Panchayat News

CG Panchayat News

हमर पंचायत, डिजिटल पंचायत

⏺️शराब में जहरीली पदार्थ मिलाकर गैर इरादन हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

जहर खुरानी संबंधी अपराध को गंभीरता से लेते हुये प्रकरण में त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा गया न्यायिक रिमाण्ड पर

⏩मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दिनांक 30.08.23 को ग्राम रोगदा निवासी विजय सूर्यवंशी अपने मुह बोले साला रोहित कमलाकर के घर आया तथा एक पाव देशी मदिरा को चुपके से रोहित कमलाकर के घर में रख रहा था जिसे रोहित कमलाकर की बेटी देख ली और क्या रख रहे हो बोली आरोपी विजय सूर्यवंशी बोला कि रोहित कमलाकर आयेगा तो शराब को उसे दे देना । परन्तु रोहित कमलाकर शाम को घर आया तो उसकी बेटी ने आरोपी के दियें हुये शराब को अपने पिता रोहित कमलाकर को नही दी, इसके पूर्व विजय सूर्यवंशी द्वारा दो बार रोहित कमलाकर को जान से मारने की धमकी दिया जा चुका था। रोहित कमलाकर की बेटी अपने पिता को शराब पीना नही देना चाहती थी इस कारण दुसरे दिन भी आरोपी विजय सूर्यवंशी द्वारा लाये गयें शराब की बात को अपने पिता को नही बतायी, रोहित की बेटी उक्त शराब को किसी अन्य को देने की बात बोली थी, जिससे मृतिका का भतिजा देवेन्द्र सूर्यवंशी सुना था दिनांक 31.08.2023 को शाम करीबन 07-08 बजे के बीच मृतिका ललिता सूर्यवंशी एवं मृतक किरण सूर्यवंशी अपने ससुराल में साला शिवसंतन सूर्यवंशी के घर आंगन में पड़ोसन ललिता बाई के साथ भोजली विर्सजन के बाद बैठे थे ललिता बाई अपने भतिजे देवेन्द्र को शराब लाने के लिए 100 / रू देकर भेजी थी तब देवेन्द्र को याद था कि रोहित कमलाकर के घर एक पाव शराब है जिसे वह रोहित कमलाकर के घर जाकर उसके बेटी को पैसा देकर एक पाव शराब लेकर मृतिका ललिता बाई को लाकर दिया तो दोनो उसी शराब को पीने के तत्काल बाद मृतिका ललिता बाई एवं मृतक किरण सूर्यवंशी के पेट में दर्द होकर तुरंत बेहोश हो गये थे जिसे उसके परिजनों द्वारा जिला अस्पताल जांजगीर लाया गया, डाक्टर द्वारा चेक करने मृत घोषित किया गया। मृतकों का पंचनामा पश्चात् पीएम कराया गया पीएमकर्ता डाक्टर द्वारा शार्ट पी एम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण अल्कोहल जैसे पदार्थ के साथ संदिग्ध जहरीली पदार्थ का सेवन लेख किया गया है। सूचना पर थाना नवागढ में मर्ग क्रमांक 61/ 23 व 62/23 धारा 174 जाफौ कायम किया जाकर जांच में लिया गया। मर्ग जांच दौरान मृतकों के परिजन, गवाहों का कथन लिया गया। आरोपी विजय सूर्यवंशी द्वारा यह जानते हुये भी जहर युक्त शराब से पीने वाले की मृत्यु हो सकती है उक्त शराब को रोहित कमलाकर की हत्या करने की नीयत से रोहित के घर में रखा था जिसके सेवन करने के बाद मृतक एवं मृतिका की मृत्यु हो गई। मर्ग जांच के आधार पर आरोपी विजय सूर्यवंशी के विरुध्द अपराध सदर धारा का कारित करना सबूत पाये जाने से अपराध क्रमांक 258/23 धारा 304, 328 ipc कायम कर विवेचना में लिया गया।

⏩विवेचना दौरान आरोपी विजय सूर्यवंशी उम्र 44 साल निवासी अमोदा थाना नवागढ़ को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर घटना घटित जुर्म स्वीकार करने पर विधिवत् दिनांक 02.09.2023 को गिरफ्तार कर कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

⏩उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक तुल सिंह पट्टावी, ASI सुरेंद्र प्रताप कश्यप, बाबूलाल दिवाकर, प्रधान आर तरीकेश पाण्डेय, महिला प्रधान आर स्वाति गिरोलकर, आर रामदेव साहू का सराहनीय योगदान रहा।

Related Posts:

  • ad8cb321-a84c-44c1-bf12-cc45bd0f5a96
    मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज सक्ती जिला के…
  • WhatsApp Image 2025-10-14 at 10.02.13_4de53f83
    अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस अवसर बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ…
  • 53be2363-f07e-4367-81d2-d0d0b520ad38
    अपन के घरवाली ल चाकू ले मारके मौत के घाट उतरोइया…
  • Untitled-1-copy
    जांजगीर चांपा म कुआ म उतरे पांच लोगन जहरीली गैस…
  • आत्महत्या बर  दुष्प्रेरण करे वाला 8 आरोपी मन ल करिस  किया गिरफ्तार नवागढ़ पुलिस के कारवाही
    आत्महत्या बर दुष्प्रेरण करे वाला 8 आरोपी मन ल करिस…
  • WhatsApp-Image-2024-04-15-at-5.58.14-PM-1
    कलेक्टर के निर्देशन म शत प्रतिशत मतदान कराये सेती…

Primary Sidebar

Latest News

कोटमी सोनार क्रोकोडाइल पार्क मगरमच्छ देखने जाने का अवसर चांपा अग्रवाल ऐरन परिवार के सदस्य

जावलपुर में अघरिया समाज की संगठनात्मक बैठक आयोजित

मवेशी तस्करी करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह के 05 आरोपियों को पकड़ने में शिवरीनारायण पुलिस को मिली बड़ी सफलता

थाना नवागढ़ क्षेत्र के ग्राम राछा भांटा में नशा मुक्ति एवं सायबर जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन”

अघरिया समाज की बेटी संध्या नायक प्रदेश में अव्वल…

पत्रकारिता के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान के सम्मान और स्मरण का पर्व है विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस…

सक्ती पुलिस की बड़ी कार्यवाही: अवैध रेत उत्खनन और परिवहन पर लगाम, चंद्रपुर क्षेत्र से 01 जेसीबी और 04 ट्रैक्टर जप्त

आज दिनांक 03.05.26 को प्रातः लगभग 07:50 बजे कोरबा से सारंगढ़ जा रही एक यात्री बस ग्राम करनौद, थाना बिर्रा के पास अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना की सूचना मिलते ही बिर्रा पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य प्रारंभ किया गया।

रेलवे ट्रैक किनारे लाश मिली, कोरबा की घटना

ऽ आईपीएल मैचों में एप्स के माध्यम से सट्टा खेलाने वाले आरोपी

Footer

Categories

Facebook WhatsApp Twitter Instagram LinkedIn

शेयर जरूर करें...

© 2026 · cgpanchayat · Log in